{"_id":"5dd9058c8ebc3e549f348e39","slug":"fraud-with-a-sipahi-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन की महिला बनकर सिपाही से ऐंठे लाखों रुपये, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लंदन की महिला बनकर सिपाही से ऐंठे लाखों रुपये, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
Sat, 23 Nov 2019 03:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 23 Nov 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही विनोद कुमार से जालसाजों ने लंदन की महिला बनकर फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद सिपाही से 3.17 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने लखनऊ के महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक महानगर अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले सिपाही विनोद की कुछ समय पहले फेसबुक पर महिला से दोस्ती हुई। महिला ने खुद को लंदन निवासी बताया। एक दिन महिला ने सिपाही को भारत में 3.50 लाख यूएस डॉलर निवेश करने की बात कही और निवेश में मदद को कहा।
विज्ञापन
महिला ने सिपाही को मोटे कमीशन का लालच दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि विदेशी महिला ने 19 नवंबर को लंदन से मुंबई एयरपोर्ट आने की बात कही। इसके बाद 19 नवंबर को सिपाही के पास अनजान नंबर से फोन आया। बताया गया कि विदेशी महिला मित्र मुंबई एयरपोर्ट पर है।
विज्ञापन
उसके पास मौजूद 3.50 लाख यूएस डॉलर भारतीय करेंसी में बदलने के लिए रुपये की मांग की। इसके बाद सिपाही ने जालसाजों के बताए गए खातों में 3.17 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद सभी के मोबाइल बंद हो गए।