फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud will not happen in LT teachers recruitment.

6645 एलटी शिक्षक भर्ती की जरूरी खबर

Wed, 01 Oct 2014 01:50 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Oct 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
fraud will not happen in LT teachers recruitment.

राजकीय इंटर कॉलेजों में होने वाली 6,645 एलटी शिक्षकों की भर्ती में किसी प्रकार की धांधली नहीं चलेगी। इसमें जरा सी भी गड़बड़ी पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को निर्देश दिया है कि वे स्वयं भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखें तथा कहीं से भी कोई शिकायत आने पर तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती बहुत दिनों बाद हो रही है। शिक्षकों के पद खाली होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार का प्रयास है कि शिक्षकों के सभी खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार शिक्षा विभाग में पदोन्नतियां समय से न होने से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए सभी स्तरों की पदोन्नतियां जल्द कर ली जाएं।

शिकायतों वाले परीक्षा केंद्र में होगा बदलाव

fraud will not happen in LT teachers recruitment.

शिक्षामंत्री ने कहा कि यूपी बोर्ड की वर्ष 2014-15 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं नकल विहीन कराई जाएंगी। जिन परीक्षा केंद्रों पर 2013-14 में नकल की शिकायतें मिली थीं, उन्हें इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने में पर्याप्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। जहां केंद्र बनाए जा रहे हैं, उनका निरीक्षण पहले से करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed