फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud ramkishor arrested from gudumba

हाईकोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार बताकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2017 01:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
fraud ramkishor arrested from gudumba
Demo Picture

गुडंबा में खुद को हाईकोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार और सीएम, मंत्रियों व जजों का करीबी बताकर 19.50 लाख की ठगी करने वाले रामकिशोर वर्मा को रविवार रात पुलिस ने कुर्सी रोड से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसआई विजय कुमार के नेतृत्व में गुडंबा पुलिस को यह सफलता हाथ लगी। रामकिशोर पर 22 मई 2017 को तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे।

ये मुकदमे नजीबाबाद के गांव मंडावली निवासी भूपेंद्र कुमार, अहसान अली व गांव रहमापुर साहनपुर निवासी आशीष कुमार ने आलोकनगर कल्याणपुर निवासी रामकिशोर वर्मा पर खुद को हाईकोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार बता नौकरी के नाम पर 19.50 लाख की ठगी का आरोप लगाते दायर किए थे।
विज्ञापन


पीड़ितों में अपने बयान में बताया है कि रामकिशोर ने इन तीनों को पहले खुद को हाई कोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार बताकर झांसे में लिया।‌ फिर सीएम और मंत्रियों तक अपनी पहुंच का हवाला देकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 19.50 लाख रुपए ले लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय बाद भी नौकरी न मिलने पर तगादा किया तो रामकिशोर ने इन सभी को फर्जी चेक थमा दिए। सभी चेक बाउंस हो जाने पर उलाहना दिया तो उसने नगद रुपये लौटाने का आश्वासन दिया।

पीड़ितों ने पुलिस में रिपोर्ट भी लिखाई लेकिन वहां भी इसने अपनी हनक से मामला अपने पक्ष में कर लिया। आखिर में पीड़ितों ने 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी।


जिसके बाद 22 मई को रामकिशोर के लिखाफ केस दर्ज हुआ था। रामकिशोर के खिलाफ हाईकोर्ट में दुकान दिलाने के नाम पर एक जूता व्यवसायी से 1.15 लाख की ठगी करने का भी केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed