{"_id":"5c7e9d16bdec22147609d3da","slug":"fraud-promise-people-for-giving-home-appliances-ran-away-with-2-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : घरेलू उपकरण देने का दिया झांसा, 150 लोगों से दो करोड़ ऐंठ कर चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : घरेलू उपकरण देने का दिया झांसा, 150 लोगों से दो करोड़ ऐंठ कर चंपत
Tue, 05 Mar 2019 09:30 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
150 लोगों को बनाया ठगी का शिकार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू उपकरण देने के नाम पर करीब 150 लोगों से दो करोड़ रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी के आरोपी कंपनी का दफ्तर बंद कर भाग निकले। मंगलवार सुबह लोग जब कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला बंद मिला। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज लोगों ने रायबरेली-त्रिपुला मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोगों को रास्ते से हटाने का प्रयास किया। इससे लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई।
सूचना पर सीओ सदर गोपीनाथ सोनी और कोतवाल अतुल सिंह ने पहुंचकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। पुलिस ने भवन मालिक, उसके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
आठ फरवरी को अली मियां कॉलोनी के सामने चंपा देवी मंदिर के निकट मेसर्स गोल्डन ट्रेडर्स के नाम से कंपनी खोली गई थी। कंपनी ऑनलाइन टीवी, फ्रिज, कूलर आदि घरेलू उपकरण सस्ते दाम में देने का वादा लोगों से करती थी। एडवांस में कंपनी के लोग रुपये जमा करा लेते थे और 14 दिन बाद घरेलू उपकरण सामान देने की बात कहते थे। इसके बदले बिल वाउचर देते थे, जिसमें एडवांस रुपये जमा करने की बात लिखी होती थी।

स्कीम में लाखों रुपये जमा कराए
शहर के तिलियाकोट निवासी मो. फुजैल, जान मोहम्मद, मो. असहाब समेत करीब 150 लोगों ने कंपनी की इस स्कीम में लाखों रुपये जमा कर दिए। किसी से 20 हजार तो किसी से 50 हजार रुपये वसूले। इसके अलावा अन्य लोगों से रुपये वसूले। करीब दो करोड़ रुपये जमा हो गए। मंगलवार सुबह लोग कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो वहां पर सन्नाटा पसरा था। कंपनी में काम करने वाले लोग फरार थे। इससे लोग खफा हो गए और मार्ग जाम कर दिया। सभी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
सूचना पर सीओ और कोतवाल ने पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा देकर मामले को शांत करा दिया। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित मो. फुजैल की तहरीर पर किशुनपुर रामचंद्र निवासी भवन स्वामी सुशीला देवी, उसके बेटे अदम चौधरी और तमिलनाडु प्रांत के रामाकृष्णा पुरम पुनलवासल तंजावुर निवासी मदि अलंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।