{"_id":"5aa3c4b84f1c1bc3758b49ab","slug":"fraud-people-purchasing-goods-from-army-canteen-with-the-fake-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुप्लीकेट कार्ड के जरिये लगा रहे सेना की कैंटीन में सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डुप्लीकेट कार्ड के जरिये लगा रहे सेना की कैंटीन में सेंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Mar 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की कैंटीन से डुप्लीकेट कार्ड के जरिये सामान खरीद कर बेचने वालों का नेटवर्क राजधानी लखनऊ से कानपुर तक फैला है। आर्मी इंटेलीजेंस के मुताबिक इस गिरोह में 50 से अधिक शातिर शामिल हैं, जो अब तक कैंटीन से हजारों की खरीदारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, ये महज दो हजार रुपये में डुप्लीकेट कार्ड बनाकर भी बेच रहे हैं। इन शातिरों को पकड़ने के लिए छापामारी की तैयारी की जा रही है।
हाल ही लखनऊ में सेना की कैंटीन से डुप्लीकेट कार्ड से सामान खरीदने के मामले में कैंट पुलिस ने एक युवक का पकड़ा था। इसके बाद आर्मी इंटेलीजेंस यूनिट ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं डुप्लीकेट कार्ड से खरीदारी की भनक लगने पर आर्मी इंटेलीजेंस कैंटीनों पर कड़ी नजर रख रही है। साथ ही संदिग्ध परिस्थितियों में खरीदारों से पूछताछ भी कर रही है। बता दें, कैंटीन में सैन्यकर्मियों को सस्ती दरों पर सामान उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन