फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on the behalf of invesment

निवेश के नाम पर कंपनी संचालकों ने दो लाख रुपये ठगे

Tue, 12 Nov 2019 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the behalf of invesment
निवेश के नाम पर कंपनी संचालकों ने दो लाख रुपये ऐंठे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

निवेश के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए इंदिरानगर निवासी शिखा ने आरबीएम लाइफ कंपनी व जमीन शक्ति कंपनी के संचालकों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि कंपनी का निदेशक अयोध्या निवासी डॉ. घनश्याम यादव है।
शिखा का आरोप है कि डॉ. घनश्याम यादव, उसका साथी रणविजय सिंह और सोनू मिश्रा ने अपनी कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा मिलने का झांसा दिया था।
सोनू मिश्रा खुद को भाजपा नेता बताता है। उनकी बातों में आकर शिखा ने कंपनी में 2.70 लाख रुपया लगाया था।
डॉ. घनश्याम यादव ने हर महीने 25500 रुपये देने का वादा किया था। अक्तूबर 2018 को कंपनी ने 6375 रुपया शिखा के बैंक खाते व नवंबर में उसकी मां के बैंक खाते में 25500 व 1275 रुपये भेजे।
विज्ञापन

इसके बाद एक भी रुपया नहीं मिला। शिखा ने डॉ. घनश्याम से रुपयों के बारे में कहा तो धमकाते हुए रुपया देने से इनकार कर दिया।
पुलिस से शिकायत करने पर डॉ. घनश्याम से अप्रैल 2019 को आईडीएफसी बैंक की अशोक मार्ग शाखा का 209350 रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉ. घनश्याम यादव के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं और उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पीड़िता की शिकायत की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed