{"_id":"5d7be9758ebc3e015f5664eb","slug":"fraud-on-the-behalf-of-giving-loan-lucknow-news-lko481389792","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल विक्रेता को लोन दिलाने का झांसा देकर 4.43 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल विक्रेता को लोन दिलाने का झांसा देकर 4.43 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूल विक्रेता को लोन दिलाने का झांसा दे 3.42 लाख रुपये हड़पे
चौक के बड़ा इमामबाड़ा के पीछे स्थित सोनिया गांधी नगर निवासी फूल विक्रता मोबीन की पत्नी शाहीन को मकान निर्माण के लिए लोन दिलाने के नाम पर 3.42 लाख रुपये हड़प लिए।
पीड़िता ने सआदतगंज निवासी अमरदीप मिश्रा पर ठगी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि अमरदीप मूलरूप से अयोध्या के बीकापुर स्थित सीताराम का पुरवा का रहने वाला है।
मोबीन को मकान बनवाने के लिए रुपयों की जरूरत थी। करीब छह महीने पहले एक परिचित ने उसकी अमरदीप से मुलाकात कराई।
अमरदीप ने लोन दिलाने का झांसा देकर उससे कई बार में 3.42 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बावजूद मोबीन को लोन नहीं मिला।
मोबीन ने रुपया लौटाने का दबाव बनाया तो अमरदीप ने भारतीय स्टेट बैंक की सुल्तानपुर शाखा व आईसीआईसीआई बैंक के दो चेक दिए।
हालांकि, चेक बैंक में लगाने पर पता चला कि भुगतान रुकवा दिया गया है। मोबीन का कहना है कि अब अमरदीप रुपया वापस मांगने पर जानमाल की धमकी दे रहा है।