फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on the behalf of bike taxi

हेलो राइड पर दो लोगों के छह लाख ठगने का केस

Wed, 31 Jul 2019 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the behalf of bike taxi
बाइक किराये पर चलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली हेलो राइड पर छह लाख ऐंठने का केस
विज्ञापन

विभूतिखंड थाने में बाइक किराये पर चलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली हेलो राइड कंपनी के खिलाफ दो और एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि इंदिरानगर के सेक्टर-15 निवासी नवीन गुप्ता की पत्नी दिव्या ने नवंबर 2018 में हेलो राइड कंपनी के चेयरमैन अभय कुमार कुशवाहा, डायरेक्टर नीलम वर्मा, राजेश पांडेय से मुलाकात की थी।
चेयरमैन व डायरेक्टर ने उन्हें बाइक किराये पर चलवाकर हर महीने मुनाफा कमाने की आकर्षक योजना के बारे में बताया।
ठगों के झांसे में आकर दिव्या ने पांच बाइक के लिए 305000 रुपये कंपनी के खाते में जमा करा दिए। उन्हें बाइक की किस्तों व मुनाफे के रूप में तीन महीने तक रुपया दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद रकम आनी बंद हो गई। इसके अलावा मिर्जापुर के तुलसी चौक निवासी अलंकार वर्मा ने भी जनवरी 2019 में पांच बाइक के लिए 305000 रुपये कंपनी के चेयरमैन अभय कुमार कुशवाहा को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने तक उन्हें भी रुपया दिया गया। पीड़ितों ने चेयरमैन अभय कुमार कुशवाहा, डायरेक्टर नीलम वर्मा और राजेश पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed