{"_id":"5d34c6668ebc3e6cc30e8e52","slug":"fraud-on-behalf-of-plot-lucknow-news-lko472075733","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालयन सहकारी समिति के चेयरमैन पर करोड़ाां रुपये की जमीन हड़पने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालयन सहकारी समिति के चेयरमैन पर करोड़ाां रुपये की जमीन हड़पने का केस
विज्ञापन
हिमालयन सहकारी आवास समिति के चेयरमैन पर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने का केस
गोमतीनगर थाने में हिमालयन सहकारी आवास समिति के चेयरमैन दिलीप सिंह बाफिला पर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है।
इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर आई निवासी ट्रांसपोर्टर मुकेश कुमार सिंह ने दिलीप सिंह बाफिला समेत चार लोगों पर जमीन कब्जा करके प्लॉटिंग करने और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
मुकेश ने बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले चिनहट के भरवारा में किसान से डेढ़ बीघा जमीन का एग्रीमेंट व पॉवर ऑफ अटार्नी कराई थी। जमीन की कीमत कई करोड़ रुपये है।
उनकी जमीन पर भूमाफिया दिलीप सिंह बाफिला ने कब्जा कर लिया है और अवैध तरीके से प्लॉटिंग कर रहा है।
उक्त जमीन को खाली कराने के लिए मुकेश ने कोर्ट में केस भी दायर कर रखा है। उनका कहना है कि नौ जुलाई को वह बेटे क्षितिज प्रताप सिंह के एडमिशन के सिलसिले में दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
10 जुलाई की रात वह खाना खा रहे थे तभी प्रवीण सिंह बाफिला, चंदन जायसवाल, भगवान सिंह परिहार और राम सिंह थाना नेपाली ने कॉल करके गाली-गलौज की व जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों ने जमीन के मामले में पैरवी न करने की बात कही। मुकेश ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर धमकी के बारे में बताया। लखनऊ आने पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई।
मुकेश का कहना है कि आरोपी उनकी पत्नी व बच्चों का पीछा करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने पत्नी को धमकाते हुए बेटे को थप्पड़ मारे थे। वह जमीन के लिए उनके परिवारीजनों के साथ किसी भी दिन कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं।
बकौल मुकेश, भूमाफिया दिलीप सिंह बाफिला अपनी हिमायलन सोसायटी के नाम पर सरकारी व किसानों की जमीनों पर कब्जे करके प्लॉटिंग करता है। मार्च 2015 में गोमतीनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भी भेजा था।