फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud on behalf of plot

आर संस ने सीबीसीआईडी कर्मचारी को प्लाट के नाम पर ठगा

Fri, 05 Jul 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
fraud on behalf of plot
आर संस का एक और कारनामा, सीबीसीआईडी के कर्मचारी को प्लॉट का झांसा देकर ठगा
विज्ञापन

गोमतीनगर में आर संस इन्फ्रालैंड डवलपर्स कंपनी के एमडी आशीष कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ सीबीसीआईडी के कर्मचारी दिनेश कुमार ने प्लाट का झांसा देकर 5.13 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि सीबीसीआईडी कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने वर्ष 2010 में देवा रोड स्थित कंपनी की जीवनदीप योजना में 2000 व 1250 वर्ग फीट के प्लॉट बुक कराए थे।
विज्ञापन

उन्होंने किस्तों में प्लॉट की रकम का भुगतान कर दिया। रजिस्ट्री के लिए कहने पर वह बहाने बनाता रहा। इस बीच आशीष और उसके सहकर्मी ऑफिस बंद करके भाग गए।
दिनेश ने आशीष के अलावा तबस्सुम, तरन्नुम, अंकुर श्रीवास्तव, मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव व शिखा श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर ठगी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बीते महीने आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि अन्य आरोपी भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed