फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on behalf of chief justice of high court

हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनकर जेटीआरआई के अपर निदेशक से मांगे 10 लाख रुपये

Sun, 18 Aug 2019 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud on behalf of chief justice of high court
हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बन गोमतीनगर स्थित न्यायिक प्रशिक्षण संस्थान के अपर निदेशक मांग दस लाख
विज्ञापन

गोमतीनगर में हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनकर न्यायिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (जेटीआरआई) के अपर निदेशक संतोष राय के साथी अधिवक्ता से 10 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है।
कॉलर ने उन्हें बिहार में अपने रिश्तेदार को तत्काल मदद के तौर पर रकम भेजवाने को कहा। शक होने पर अपर निदेशक ने अफसरों को बताया और चीफ जस्टिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल करने व रिश्तेदार को रुपये भेजवाने की बात से इनकार करते हुए कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को हाईकोर्ट के सीनियर रजिस्ट्रार मानवेंद्र सिंह की ओर से गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि संतोष राय के पास 15 अगस्त को मोबाइल नंबर 7718216035 से कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलर ने खुद को हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस गोविंद माथुर बताते हुए उनका व जेटीआरआई की निदेशक सरोज यादव का हालचाल पूछा।
बातचीत के दौरान ही शातिर ने इंटरनेट बैंकिंग जानने वाले किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी मांगी। इस पर अपर निदेशक ने कहा कि उनके दोस्त व अधिवक्ता जयंत सिंह तोमर को इसकी अच्छी जानकारी है।
वह जल्द उन्हें कॉल कर समस्या दूर करेंगे। कुछ देर बाद जयंत ने अपर निदेशक से कथित चीफ जस्टिस का मोबाइल नंबर लेकर उनसे संपर्क किया।
कथित चीफ जस्टिस ने उन्हें बताया कि पटना में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को तत्काल 10 लाख रुपये चाहिए। रकम अगले दिन वापस कर दी जाएगी।
जयंत ने रुपया ट्रांसफर करने को बैंक खाता नंबर मांगा और कुछ देर बाद कॉल करने की बात कही।
इस बीच उन्होंने अपर निदेशक को कथित चीफ जस्टिस के रुपये मांगने के बारे में बताया तो वह हैरान रह गए। उन्होंने आला अधिकारियों को जानकारी दी।
इसके बाद चीफ जस्टिस गोविंद माथुर को सूचना दी गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद हाईकोर्ट की सीनियर रजिस्ट्रार मानवेंद्र सिंह ने डीजीपी ओपी सिंह को प्रार्थनापत्र दिया।

मोबाइल नंबर से खोजा ठग का नाम-पता
डीजीपी ने प्रार्थनापत्र की जांच और कार्रवाई के लिए एसएसपी कलानिधि नैथानी को निर्देश दिए। उन्होंने सर्विलांस टीम को कथित चीफ जस्टिस का मोबाइल नंबर सौंपते हुए पूरा ब्योरा मांगा। छानबीन में पता चला कि मोबाइल नंबर पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर स्थित बिशुनपुर सलबोनी निवासी कालीपद मल के नाम पर है। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed