फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of rupees 9.38 crore with sahara india

सहारा इंडिया से धोखाधड़ी कर 9.38 करोड़ रुपये उड़ाए

Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
fraud of rupees 9.38 crore with sahara india
लखनऊ। सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के दो अधिकारियों पर फर्जीवाड़ा कर कंपनी को करीब 9.38 करोड़ रुपये की चपत लगाने का आरोप है। सहारा इंडिया के चीफ फाइनेंस ऑफिसर ने अलीगंज थाने में तहरीर दी मगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। बाद में उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। अब कोर्ट के आदेश पर अलीगंज पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सहारा इंडिया के चीफ फाइनेंस ऑफिसर संतोष कुमार मिश्र के मुताबिक, वर्ष 2008 में कंपनी के निदेशक मंडल ने निर्णय लिया था कि बैंकों में आवश्यकतानुसार कलेक्शन व करंट खाता खुलवाया जाए। इसका अधिकार कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव व चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के साथ ही चीफ फाइनेंस ऑफिसर संजय अग्रवाल को भी प्राप्त था। संजय के हटने के बाद ईश्वरचंद्र राय को चीफ फाइनेंस ऑफिसर बनाया गया। ईश्वरचंद्र एक नवंबर 2013 से 11 अगस्त 2018 तक इस पद पर तैनात रहे। आरोप है कि इसी समयावधि में कंपनी से नौ करोड़, 38 लाख, 40 हजार, 144 रुपये फर्जीवाड़ा कर निकाल लिए गए। ये रकम चेक, कैश, डिमांड ड्राफ्ट और आरटीजीएस के जरिये निकाली गई। वर्तमान चीफ फाइनेंस ऑफिसर संतोष कुमार मिश्र के मुताबिक, संजय अग्रवाल व ईश्वरचंद्र राय, आपसी मिलीभगत से साजिश के तहत रुपये निकालते रहे और गलत रिपोर्ट तैयार कर धोखाधड़ी को छिपाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed