फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud of Rs 10 lakh in the name of running BC

Lucknow News: बीसी चलाने के नाम पर 10 लाख की धोखाधड़ी, पांच पर केस

Thu, 16 Nov 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 16 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 10 lakh in the name of running BC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने एक आरोपी व उसके परिवारिकजनों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया।
गांव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र भारत सिंह ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि राजवीर सिंह मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला है। वह सरेनी थाना क्षेत्र के सैरापुर गांव में अस्थाई रूप से रहता है। बताया कि आरोपी अवैध रूप से बीसी का संचालन कर भोले भाले लोगों को फंसा कर अवैध धन वसूली करता है। आरोपी के गिरोह में उसकी पत्नी दीपिका सिंह, उसका भाई रणवीर सिंह, साला अजय सिंह, पिता देवनारायण भी शामिल है। पीड़ित ने बताया कि जान पहचान के चलते आरोपी ने बीसी के नाम पर अपने परिवारीजनों के खातों में उसके करीब 10 लाख रुपये जमा करा लिए। 20 महीने की मियाद पूरी होने पर जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने लॉकडाउन के कारण घाटे का बहाना बनाकर टालमटोल कर दिया। बाद में सिक्योरिटी के नाम पर दी गई उसकी चेक को बाउंस कराकर केस दर्ज करा दिया। न्यायालय से चेक बाउंस का तलबी आदेश मिलने पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed