फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of crores, after write suicide note ran away

जान्हवी इंफ्रा डेवलपर के मालिक ने करोड़ों रुपये ठगे और सुसाइड नोट लिखकर परिवार समेत भागा

Thu, 12 Aug 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
fraud of crores, after write suicide note ran away
लखनऊ। चिनहट थाने में जाह्नवी इंफ्रा डवलपर के मालिक राजीव कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ करोड़ों रुपये की ठगी का केस दर्ज किया गया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि मल्हौर स्थित कार्यालय में उसने प्लॉट के बारे में जानकारी दी और वहीं पर निवेश कराया। इसके बाद रकम लेकर भाग गया। पुलिस जांच कर रही है। राजीव ने सुसाइड नोट लिखकर निवेशकों पर ही आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया, हासेमऊ निवासी मनीष यादव ने तहरीर दी है जिसके मुताबिक राजीव विश्वकर्मा प्रयागराज के नवाबगंज आदमपुर अटरामपुर का रहने वाला है। उसने मल्हौर में सियाराम कॉम्पलेक्स लौलाई एमिटी यूनिवर्सिटी केपास जाह्नवी इंफ्रा डवलपर केनाम से कार्यालय खोला जिसका प्रोपराइटर अपनी पत्नी सावित्री को बनाया। दोनों ने मिलकर ठगी का काम शुरू किया। पीड़ित का आरोप है कि राजीव ने जमीन व मकान दिलवाने, भवन निर्माण के नाम पर 40 से अधिक लोगाें से निवेश केनाम पर करोड़ो रुपये जमा कराए। इसके बाद टालमटोल करता रहा। अचानक तीन अगस्त को वह परिवार समेत भाग गया।
विज्ञापन

मनीष के मुताबिक, उसके 45 लाख, विराजखंड के महेंद्र प्रताप सिंह का 1.45 करोड़, बृजेश कुमार के 27 लाख, भानू प्रताप मौर्या का 20 लाख, अभिषेक श्रीवास्तव के 11.37 लाख, बाबू लाल के 15 लाख, अवध राम यादव के 8 लाख, संतोष वर्मा के 10 लाख, आशुतोष शाह के 7.25 लाख, शोभा यादव के 5 लाख, गोमती यादव के 4 लाख, लवकुश यादव के 4 लाख, हरीश वर्मा के 8.5 लाख रुपये समेत अन्य लोगों की रकम लेकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बैंकों के खातों में जमा कराई रकम
पीड़ित मनीष यादव व महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, जाह्नवी इंफ्रा डवलपर के नाम पर एक्सिस बैंक के विकासनगर शाखा में, पत्नी सावित्री के एक्सिस बैंक गोमतीनगर शाखा, राजीव विश्वकर्मा के नाम से इंडसइंड बैंक जानकीपुमर के खाते में करोड़ों रुपये की रकम जमा कराई गई। इसके बाद बैंक से सारी नकदी निकाल ली गई। उसने अपनी लग्जरी कार भी एक महीने पहले किसी को बेच दी। वह किराए की गाड़ी से चलता था जो 3 अगस्त को सफेदाबाद में लावारिस हालत में खड़ी मिली।

सुसाइड नोट लिख निवेशकों पर लगाया आरोप
वहीं आरोपी बिल्डर का एक सुसाइड नोट मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें बिल्डर राजीव विश्वकर्मा ने पत्नी व बच्चों के साथ खुदकुशी करने की बात लिखी है। पत्र में लिखा कि मैं, पत्नी व बेटी केसाथ आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसके लिए मेरा परिवार, दोस्त व रिश्तेदार जिम्मेदार नहीं है। पिछले दो साल से बाजार की स्थिति ठीक न होने से दिक्कत हो रही थी लेकिन निवेशक इस बात को समझने को तैयार नहीं थे। इससे पूरा परिवार डिप्रेशन में है। उसने कुछ निवेशकों पर आरोप लगाया कि कम निवेश करने के बाद भी अपनी रकम को दो से तीन गुना दिखा रहे हैं। एक निवेशक ने 56 लाख रुपये का 1.65 करोड़ बना दिया। वहीं एक ने तीन लाख का 14, एक ने 15 लाख का 32, 25 लाख का 50 लाख तक बनाया गया है। यह सभी लोग लगातार फोनकर परेशान कर रहे हैं। मेरे पास आत्महत्या के सिवाय कोई और रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed