{"_id":"61609f138ebc3e05f132c1e8","slug":"fraud-of-32-lakhs-on-the-behalf-of-job-lucknow-news-lko5992572168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया भेजने के नाम पर 32 बेरोजगारों से 16 लाख रुपये की ठगी, गोमतीनगर थाने में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलयेशिया भेजने के नाम पर 32 बेरोजगारों से 16 लाख रुपये की ठगी, गोमतीनगर थाने में मुकदमा
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर बरोजगारों से ठगी। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
नौकरी के लिए मलयेशिया व अन्य देशों में भेजने के नाम पर 32 बेरोजगारों से 16 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि झांसा देने वाली कंपनी का दफ्तर गोमतीनगर के विरामखंड-3 में है।
प्रत्येक बेरोजगारों से 40 से 60 हजार रुपये वसूलकर फर्जी वीजा पकड़ा दिया। कुछ को शुक्रवार का एयर टिकट भी दिया था।
लेकिन इसके पहले ही कुछ ने वीजा की जांच कराई तो जाली निकला। आपत्ति दर्ज कराने लखनऊ पहुंचे तो कार्यालय बंद मिला। पीड़ितों ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज स्थित थावे के चितु टोला निवासी वंशराज वारी ने तहरीर में एसआर इंटर प्राइजेज के अमित कुमार और मोनू कुमार राय पर ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित वंशराज के साथी विनय कुमार यति ने बताया कि फेसबुक पर मलयेशिया की पेट्रो केमिकल कंपनी टोयो में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फोरमैन और फिटरमैन की जरूरत है।
लेकिन पहले वीजा व हवाई टिकट के रुपये देने होंगे। इस पर 32 लोगों ने 16 लाख रुपये दिए थे। रकम जमा करने के लिए ठगों ने नैंनसी नाम की युवती के खाते का नंबर दिया गया था।
मेडिकल टेस्ट कराया गया था। इसके बाद मलेशिया का एंट्री वीजा दिया गया था। वीजा के बाद जल्द ही हवाई टिकट देने की बात तय हुई थी। इस बीच अमित और मोनू ने फोन उठाना बंद कर दिया।
पीड़ितों ने बताया कि कुछ बेरोजगारों को जालसाजों ने एयर टिकट भी करा दिया था। साथ ही सभी को वीजा दे दिया था। जांच में वीजा जाली निकला तो आपत्ति की। इस पर अमित और मोनू ने फोन पर ही कहा कि टिकट दिया है। वहां पहुंचने पर कोई दिक्कत नहीं होगी।
बृहस्पतिवार को सभी विरामखंड स्थित कार्यालय पहुंचे तो ताला बंद मिला। पीड़ित डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन से मिले, जहां से मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ।
इनसे की ठगी
वंशराज वारी, विनय कुमार यति, मो. शाहंशाह आलम, तनवीर अहमद, शैलेश कुमार सोनी, राजु शर्मा, राहुल कुमार राम, धर्मेंद्र, कदीर अली, अमरेश कुमार, राकेश मांझी, जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, प्रितम कुमार, कौशल कुमार चौहान, अमन कुमार, विकास कुमार, हरिलाल प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, मुकेश कुमार, राकेश कुमार गिरी, राजाराम शाह, जितेंद्र भारती, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार शाह, साहेब राम, राधे श्याम विश्वकर्मा, उपेंद्र यादव, अतुल कुमार, विनय कुमार, जैश राम, रविंद्र यादव।