फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of 14 lakhe

रिटायर रेलकर्मी से एसबीआई बीमा अधिकारी बन 14 लाख ठगे

Mon, 23 Nov 2020 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
fraud of 14 lakhe
रेलवे से रिटायर मास्टर क्राफ्टमैन से साइबर जालसाजों ने 14 लाख रुपये ठग लिए। इस ठगी को जालसाज ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बन अंजाम दिया। पीड़ित ने आलमबाग थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट में याचिका दायर की जिस पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

आलमबाग के गढ़ी कनौरा के आरतीनगर निवासी जगन्नाथ प्रसाद विश्वकर्मा लोको वर्कशॉप में मिल राइटशॉप में मास्टर क्राफ्टमैन थे। 31 जनवरी 2019 को वह सेवानिवृत्त हुए। रिटायर होने के बाद जगन्नाथ के एसबीआई पेंशन खाते में 45.17 लाख रुपये मिले। बैंक में ही एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने खुद को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लि. शाहनजफरोड का बिजनेस मैनेजर नागेंद्र मिश्रा बताया। जगन्नाथ के मुताबिक, जालसाज नागेंद्र ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की योजनाएं समझाईं और मोबाइल नंबर व पता लेने के साथ एक फोटो भी खींची। फरवरी में ही नागेंद्र एक अन्य साथी को लेकर जगन्नाथ के घर पहुंचा।
विज्ञापन

बातों में उलझाकर 5 मार्च 2019 को एक लाख रुपये का चेक लिया। चेक एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में लगाया। इसके बाद फिर नागेंद्र ने 10 लाख रुपये का चेक हासिल किया। जगन्नाथ ने चेक एसबीआई भरा तो गलती से चेक वापस हो गया। इसके बाद फिर आरोपियों ने 10 व 4 लाख रुपये के दो चेक रिटायर रेलकर्मी से लिए। झांसा दिया कि चेक जमा कर रसीद दे देंगे। जालसाजों ने फर्जीवाड़ा कर अपने खाते में चेक का भुगतान करा लिया। चेक भुगतान होने का मेसेज आने पर पीड़ित को पता चला कि नागेंद्र ने एसबीआई की जगह एसबीआईपीएल नाम की कंपनी में निवेश किया है। इसी बीच नागेंद्र कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी की सूचना मिली तो 14 लाख रुपये ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित ने आलमबाग व पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed