फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud of 10 lakh on the behalf of giving job in kgmu

केजीएमयू में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, मुकदमा

Sat, 07 May 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 10 lakh on the behalf of giving job in  kgmu
केजीएमयू में नौकरी के नाम पर ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
केजीएमयू में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दो भाइयों से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। नौकरी न मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट की मदद से काकोरी थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

काकोरी निवासी अनिल कुमार यादव ने बताया कि छोटा भाई सुशील कुमार यादव जूनियर हाईस्कूल पास बेरोजगार है।
2017 में काकोरी के ग्राम चौघड़ीखेड़ा निवासी केजीएमयू का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रवण कुमार यादव व मोहान रोड स्थित लक्ष्मी बारदाना स्टोर का पूर्व मालिक विजय कुमार उनके घर आए थे।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान आरोपितों ने बताया कि केजीएमयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दो पद खाली हैं। चाहो तो तुम्हारी व सुशील की नौकरी लगवा दें। इस पर अनिल ने हामी भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाजों ने कहा कि नौकरी के लिए 10 लाख रुपये खर्च होंगे, लेकिन नौकरी पक्की होगी। अनिल कुमार यादव ने 28 दिसंबर 2017 को नौ लाख रुपये खाते में व मार्च में एक लाख रुपये नकद दे दिए।
कुछ माह बीतने के बाद अनिल ने संपर्क किया तो आरोपितों ने कुछ और वक्त मांगा। टालमटोल के बाद आरोपितों ने कॉल रिसीव करनी बंद कर दी।
अनिल ने बताया कि दिसंबर में बुद्धेश्वर मंदिर के पास आरोपित श्रवण कुमार व विजय कुमार से मुलाकात हुई। रुपये मांगने पर दोनों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर सरकार चली जाएगी तो नौकरी लगवा देंगे।
पीड़ित अनिल कुमार का कहना है कि उसने जमीन बेचकर आरोपितों को नौकरी के लिए रुपये दिए थे।
पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के निर्देश पर काकोरी पुलिस ने बृहस्पतिवार को श्रवण कुमार यादव व विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक काकोरी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
धुआं निकलने का झांसा दे नकदी से भरा बैग ले उडे़
पीजीआई में धुआं निकलने का झांसा देते हुए टप्पेबाजों ने वृंदावन कॉलोनी निवासी नंदजी राय की कार में रखा बैग पार कर दिया। बैग में 8.50 लाख रुपये थे। पीड़ित ने पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है। नंदजी राय हजरतगंज स्थित कॉम्पवर्ल्ड फर्म में काम करते हैं। शुक्रवार को वह ऑफिस से आलमबाग स्थित इंडसइंड बैंक के लिए निकलने थे। तेलीबाग चौराहे के पास जाम लगा था। इस बीच एक आदमी गाड़ी के सामने आ गया और बोला कि कार से धुआं निकल रहा है। वह पड़ताल करने नीचे उतरे, लेकिन सबकुछ ठीक था। कार में बैठे तो बैग नहीं था।
युवती की नकदी व जेवरात लेकर भाग निकला
जीवन साथी डॉट कॉम पर वर की तलाश में फतेहपुर निवासी युवती की दोस्ती नरेंद्र जायसवाल से हुई। बातों ही बातों में नरेंद्र ने मिलने के लिए युवती को लखनऊ बुलाया। पीड़िता नरेंद्र के साथ अंबेडकर पार्क गई, जहां नशीली शिकंजी पिला कर विभूतिखंड स्थित एसएस ब्लू होटल में ले गया और जेवरात व 50 हजार की नकदी लेकर भाग निकला। इंस्पेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने आरोपित के मोबाइल नंबर व आधार कार्ड की कॉपी दी है। पीड़िता को रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
फर्जी दस्तावेज लगा कई लोगों को बेची जमीन, मुकदमा
माढरमऊ कला स्थित जमीन बेचने के बाद जालसाज ने भूमाफिया की मदद से जाली दस्तावेज तैयार कराए और फिर वही जमीन कई अन्य लोगों को बेच डाली। जमीन पर कब्जे की शिकायत पीड़ित विराटखंड-4 निवासी कृष्ण कुमार ने थाने व अफसरों से की, लेकिन मदद नहीं मिली। कोर्ट के आदेश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को आरोपित, भूमाफिया समेत करीब दस लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रामदीन निवासी माढरमऊ कला, अभय कुमार सिंह निवासी अहिमामऊ, अरुण कुमार निवासी सरसवां, राजकुमार निवासी सरसवां, शाहिद अली निवासी मोहनलालगंज, साधना सिंह निवासी जानकीपुरम सेक्टर-4, रेख सिंह निवासी सीतापुर, कुसुम निवासी प्रतापगढ़, अबुल हसन निवासी सुल्तानपुर व अनारा देवी निवासी प्रतापगढ़ के खिलाफ जाली दस्तावेज के आधार पर फर्जीवाड़ा, तोड़फोड़ व कब्जे की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीमेंट बेचने के नाम पर 81 हजार ऐंठे
गोमतीनगर के विपुलखण्ड-6 निवासी बृजेश चौहान सीमेंट खरीदने के नाम पर ठगी का शिकार हो गए। ऑनलाइन अल्ट्राटेक कंपनी का नंबर निकाल कर पांच सौ बोरी सीमेंट का ऑर्डर बुक करवाया। नंबर जालसाज का था और उसने 35 प्रतिशत पेमेंट पहले करने के लिए कहा। इस पर बृजेश ने 81 हजार रुपये दे दिया। माल न पहुंचने पर बृजेश ने फोन किया। इस पर फुल पेमेंट करने के लिए कहा। शक होने पर बृजेश ने जांच की तो नंबर जालसाज का निकला। बृजेश ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। (संवाद)
होटल का किराया दिए बिना भाग निकला कथित भाजपा कार्यकर्ता
हजरतगंज स्थित होटल लेवाना में खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताकर रूम बुक करवाया। 25 दिन रुकने के बाद भाग निकला। 1.68 लाख का पेमेंट न मिलने पर होटल के मैनेजर मुदीत जैन ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। होटल के मैनेजर के मुताबिक, 14 मार्च को दो गेस्ट आए थे। एक ने अपना परिचय बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिजनौर निवासी ठाकुर अमित कुमार चौहान व दूसरे ने खुद को बीजेपी एमएलए का बेटा अशोक कुमार राणा बताया था। आठ अप्रैल को अमित कुमार चौहान बिल चुकता किए बिना भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, जांच की जा रही है।
व्यापार के नाम पर 10 लाख की ठगी
व्यापार के नाम पर जालसाज ने एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एच में अनिल कुमार पाल समेत तीन लोगों से 10.80 लाख रुपये उधार लिए। आश्वासन दिया कि जल्द ही रकम लौटा देगा। तय वक्त के बाद पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपित ने सभी को चेक दिए जो बाउंस हो गए। पीड़ितों ने आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

डॉक्टर समेत दो के खाते खंगाले
साइबर जालसाजों ने डॉक्टर समेत दो के खातों से 1.75 लाख रुपये उड़ा लिए। विराटखंड-2 निवासी डॉ. इरशाद अली उस्मानी का बचत खाता केनरा बैंक गोमतीनगर विस्तार शाखा में है। 2 से 3 मई के बीच साइबर जालसाजों ने खाते से छह बार में 80 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, राजेंद्रनगर निवासी अजीत कुमार का बचत खाता बैंक ऑफ इंडिया हरदोई शाखा में है। दो मई को वे नक्खास बाजार में सामान खरीदने गए थे। इस बीच मोबाइल चोरी हो गया। जालसाज ने फोन पे के माध्यम से 95 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed