फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of 1.5 crore

निवेश पर मोटा मुनाफा देने का लालच देकर डेढ़ करोड़ ठगे, गिरफ्तार

Tue, 25 Jan 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
fraud of 1.5 crore
लखनऊ। निवेश करने पर 10.75 प्रतिशत का ब्याज दिलाने का झांसा देकर एमआरएस निधि नाम की कंपनी के निदेशकों ने सैकड़ों लोगों से रुपये जमा कराए। आरोप है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की रकम लेकर कंपनी भागने की फिराक में थी। इसी बीच कंपनी के कार्यालय पर निवेशक पहुंच गए। रुपये वापस करने को कहा तो निदेशक ने टालमटोल की। इस पर नाराज निवेशकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कंपनी मालिक धीरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच नाराज निवेशक उसे पकड़कर सीधे थाने पहुंच गए जहां पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कंपनी के मालिक धीरेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर कार्यालय पर छापा मारा। वहां से 1350 पासबुक व चार अलग-अलग कंपनियों के नाम से मुहरें बरामद की हैं। इस मामले में 46 लोगों की तहरीर पर चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, गोसाईंगंज में शक्ति भूषण निगम परिवार सहित रहते हैं। शक्ति भूषण के मुताबिक, कुछ समय पहले गोमतीनगर के विनीतखंड इलाके में एमआरएस निधि लिमिटेड नाम की एक कंपनी खुली। इस कंपनी के निदेशक के पद पर हरदोई के सुनउना करीमनगर निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार उपाध्याय और अर्चना सिंह निदेशक हैं। इस कंपनी से जुड़े लोगों ने निवेश करने पर 10.75 फीसदी ब्याज सहित रकम वापसी का भरोसा दिलाया। शक्ति भूषण ने 1,08,000 रुपये का निवेश किया। एक साल की अवधि पूरी होने के बाद उसने जब ब्याज समेत रकम वापसी मांगी तो कंपनी के लोग टालमटोल करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर कंपनी के लोगों ने उसको धमकाया और फिर अचानक कंपनी बंद हो गई। रविवार को पीड़ित की ही तरह दर्जनों लोग कंपनी के दफ्तर पहुंचे। किसी तरह लोगों ने कंपनी मालिक धीरेंद्र कुमार सिंह को पकड़ लिया और उसको थाने लेकर पहुंच गए। थाने के बाहर निवेशकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

46 लोगों ने दी तहरीर, चार केस दर्ज
प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, रविवार देर रात 46 लोगों ने कंपनी के खिलाफ ठगी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके आधार पर चार मुकदमे कंपनी मालिक धीरेंद्र कुमार सिंह, राजेश उपाध्याय, अर्चना और धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। पीड़ितों में शक्ति भूषण के अलावा चिनहट निवासी हरिनंदन सिंह, गोमतीनगर निवासी दिनेश वर्मा और महानगर निवासी पंकज वर्मा सहित 46 लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed