फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud

न्यूयार्क में बैठे सॉफटवेयर कंपनी संचालकों पर 4.38 करोड़ रुपये ठगने का केस

Thu, 04 Jul 2019 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
fraud
न्यूयार्क में बैठे सॉफ्टवेयर कंपनी संचालकों पर 4.38 करोड़ ठगने का केस
विज्ञापन

हजरतगंज कोतवाली में इनदुनिया रियलटेक लिमिटेड एमएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी के एरिया मैनेजर दीपक चिलकोटी ने न्यूयार्क में बैठे सॉफ्टवेयर कंपनी के संचालकों पर 4.38 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह का कहना है कि केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित स्वामी साइबर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सॉफ्टवेयर कंपनी के संचालकों पर वेबसाइट बनाने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि इनदुनिया कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस नई दिल्ली के पूस रोड स्थित शांति चैम्बर्स व ब्रांच ऑफिस यहां पार्क रोड पर है।
कंपनी के एरिया मैनेजर कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निवासी दीपक चिलकोटी का कहना है कि उन्होंने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित स्वामी साइबर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर चंद्रशेखरन पिल्लई कुमारा पिल्लई व उनकी बेटी गीता पिल्लई, माधवन पदमकुमार और उनके पिता अयप्पन पिल्लई माधवन नायर तथा एंटनी सत्यादास से संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता मेनन, माधवन पदमकुमार और एंटनी सत्यादास अमेरिका के न्यूयार्क में कॉन्टिनेंटल डॉ. मएसेट हिल्स में रहते हैं।
बकौल इंस्पेक्टर, उपरोक्त लोगों ने इनदुनिया डॉट कॉम नाम से वेबसाइट बनाने के लिए अनुबंध किया था।
साथ ही भविष्य में कंपनी में निवेश का भी झांसा देकर कई बार में 4.38 करोड़ रुपये वसूल लिए पर वेबसाइट बनाने का काम नहीं किया।
दीपक चिलकोटी ने इनदुनिया रियलटेक के एचडीएफसी बैंक स्थित खाते से सॉफ्टवेयर कंपनी के स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की त्रिवेंद्रम कोवियार शाखा में जनवरी 2015 से फरवरी 2016 के बीच कई बार में रुपया ट्रांसफर किया था।
उन्होंने रुपये भेजने के साक्ष्य भेजे हैं। फिलहाल बैंक से लेन-देन के रिकॉर्ड निकलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed