दबंग-3 पर फर्जीवाड़ा, खान बंधुओं से हो सकती है पूछताछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म स्टार सलमान खान के भाई अरबाज और सुहैल खान के नाम से फर्जी फिल्म प्रोडक्शन चलाने वाले मुंबई निवासी मो. रफीक को बर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रफीक यहां फिल्म दबंग-3 की फर्जी शूटिंग के नाम पर लोगों से वसूली कर रहा था।
रफीक के पास से प्रोडक्शन के फर्जी कागजात और लोगों को दिए गए आईकार्ड भी बरामद किए गए हैं। रफीक की मानें तो वह पहले सलमान खान की मां का ड्राइवर था और हाल ही में आई फिल्म राजनीति में भी छोटा सा रोल किया है।
बर्रा इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि बर्रा निवासी महेंद्र मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें व उनके साथी मछरिया निवासी नजर मोहम्मद और उनके बेटे आसिफ से रफीक ने शहर में दबंग-3 फिल्म की शूटिंग के नाम पर काम देने का वादा किया।
अरबाज और सुहैल खान को बुलाया जाएगा कानपुर
रफीक ने उन्हें अरबाज और सुहैल खान के प्रोडक्शन के न सिर्फ फर्जी नियुक्ति पत्र ही थमाए बल्कि फिल्म यूनिट के फर्जी कार्ड भी दिए हैं। शुक्रवार को रफीक उन तीनों से तीन तीन हजार रुपये वसूलने आया था।
तभी उनके मोबाइल पर मुंबई से सुहैल खान का फोन आया कि उनके प्रोडक्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक उनकी भी फोन पर अरबाज खान से बात हुई तो उन्होंने भी प्रोडक्शन के नाम पर फर्जीवाड़े की बात बताई।
फर्जीवाड़े के पीछे किसी वजह का न होना, सुहैल का महेंद्र से फोन पर बात करना, फिर रफीक का मुंबईया स्टाइल और उसके साथ किसी और का फर्जीवाड़े में शामिल न होना भी संदेहास्पद लग रहा है, बड़ी बात नहीं है कि यह वाकई दबंग-3 की स्क्रिप्ट का हिस्सा हो। सीओ का कहना है कि हकीकत जानने के लिए जरूरत पड़ी तो अरबाज और सुहैल को भी कानपुर बुलाया जा सकता है।