{"_id":"59b2a8b34f1c1bf47f8b520b","slug":"fraud-in-nursing-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में दंपति के साथ बड़ा खेल, जमकर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग होम में दंपति के साथ बड़ा खेल, जमकर किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 09 Sep 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंग होम में बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक निजी अस्पताल में एक दंपत्ति ने बच्चा बदलने का आरोप लगाया है। मौके पर पीड़ितों के परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। अंत में देवकाली चौकी समेत नगर कोतवाली की पुलिस टीम ने लोगों समझा बुझाकर शांत किया। अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार गांव कुट्टिया ढेमा वैश शाहगंज के रहने वाले शिव बालक यादव ने बताया कि गत 6 सितंबर को रायबरेली रोड पर स्थित उसरू के नारायन अस्पताल में अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था।
विज्ञापन
यहां शाम को उसे लड़का पैदा हुआ, जिसकी पुष्टि लिखित में अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा की गई। इसके बाद बच्चे की तबियत खराब होने के कारण वहां पहुंचे कुमार चिल्ड्रेन हास्पिटल के डॉक्टर विक्रम नारायन ने उन्हें अपने अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही।
विज्ञापन
इस दौरान नारायन अस्पताल में रेफर करने की प्रक्रिया के दौरान वहां के डॉक्टरों द्वारा पर्चे पर लिखा गया कि बच्चा मेल है। पीड़ित के अनुसार बच्चे को कुमार चिल्ड्रेन हास्पिटल में भर्ती कराया गया, उसके स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को जब उन्हें बच्चा सौंपा गया तो वह फीमेल था, जिसे परिजनों ने लेने से इनकार कर दिया।
बच्चा बदलने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया, हंगामे की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली नगर व देवकाली पुलिस चौकी की टीम वहां पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया।
इस संदर्भ में कुमार चिल्ड्रेन हास्पिटल के डॉक्टर विक्रम नारायन का कहना है कि आरोप निराधार है, लड़की ही भर्ती कराई गई थी, जिसे ठीक होने के बाद परिजनों को सौंपा जा रहा लेकिन वो लेने से इनकार कर रहे हैं।
वहीं परिवारजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायत सौंपी है। इस संदर्भ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं, देवकाली चौकी प्रभारी संजीव प्रताप सिंह ने बताया अभी उनको इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, फिलहाल अस्पताल में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।