फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in ayushman card

आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

Fri, 15 Jan 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
fraud in ayushman card
लखनऊ। हजरतगंज पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसने आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी की। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं मास्टरमाइंड की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने के लिए जालसाजों ने एक कंपनी बनाई जिसका नाम एक्सिलेंट विजन फाउंडेशन रखा। इस कंपनी का निर्माण बस्ती निवासी किशन सिंह ने किया। संचालक ने लोगों को झांसा दिया कि उसे आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए केंद्र सरकार से ठेका मिला है। वह सभी जिलों में एजेंट बना रहा है जिसमें प्रत्येक जिले के लिए 25-25 हजार रुपये लगेंगे। किशन सिंह के साथ उसके सहयोगी बलिया के ओकडेनगंज स्थित विजयीपुर निवासी विजय कुमार सिंह, कुशीनगर खड्डा के नगर पंचायत वार्ड नं. 5 का रहने वाला राजीव जायसवाल और संतकबीरनगर के भिटनी का राजेश पांडेय थे। सभी ने मिलकर हर जिले में एजेंट बनाने के लिए काम शुरू किया।
विज्ञापन

एजेंट व कार्ड बनाने में तय था कमीशन
प्रभारी निरीक्षक केमुताबिक, संचालक ने खुला ऑफर दिया था जिसमें एजेंट बनाने के लिए 25 हजार रुपये देने होंगे। पहली किश्त 15 हजार रुपये की होगी। इसके बाद बाकी की रकम देनी होगी। एजेंट बनाने वाले को कमीशन भी दिया जाएगा। वहीं लालच दिया कि एक कार्ड बनाने के लिए 30 रुपये मिलेंगे जिसमें खर्च 20 रुपये कंपनी के खाते में जमा करना होगा। वहीं 10 रुपये प्रतिकार्ड एजेंट को कमीशन मिलेगा। एक जिले में पांच एजेंट रखने की तैयारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर दरोगा ने दर्ज कराया मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक केमुताबिक, वाराणसी निवासी एक पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की जिसमें कहा कि उसने छह एजेंट बनाने के लिए बात कही थी। उससे जालसाजों ने 90 हजार रुपये जमा करा लिए। हालांकि उसने तहरीर नहीं दी। पूरी जांच करने के बाद हकीकत सामने आ गई। इस पर दरोगा दयाशंकर द्विवेदी ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद तत्काल बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार तड़के तीनों आरोपियों को पुलिस ने बालू अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed