फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud has now been uncovered in recruitment of lab technician in UP After X-ray technician recruitment scandal

UP: एक और भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा, विज्ञापन में किया खेल; एक पिता के चार बेटे बन गए एलटी... अफसर हैरान

Sat, 27 Sep 2025 10:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 10:47 AM IST
सार

यूपी में एक्सरे टेक्नीशियन के बाद अब लैब टेक्नीशियन भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। एक ही पिता की चार संतानों को एलटी बना दिया गया। यह फर्जीवाड़ा 2007 में हुई भर्ती में हुआ है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। 

विज्ञापन
fraud has now been uncovered in recruitment of lab technician in UP After X-ray technician recruitment scandal
लैब (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में एक्सरे टेक्नीशियन के बाद अब लैब टेक्नीशियन (एलटी) की भर्ती में भी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। एक पिता की तीन से चार संतानों को लैब टेक्नीशियन बना दिया गया है। कई लोगों के पते भी समान हैं। मामले की जांच रिपोर्ट 17 सितंबर को शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में 2007 में 572 लैब टेक्नीशियन की भर्ती की गई। इनमें 35 चयनितों में कई परिवारों के एक से अधिक लोगों का चयन किया गया। इनके रोल नंबर भी एक साथ हैं। चयनित लैब टेक्नीशियनों के पिता का नाम, पता और अन्य विवरण संदेहास्पद हैं।
विज्ञापन

 

भाई-भतीजावाद और अनुचित लाभ देकर हुआ चयन

एक ही जिले से अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के चयन से स्पष्ट है कि इसमें भाई-भतीजावाद और अनुचित लाभ लेकर चयन किया गया है। ये नियुक्तियां अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों का चयन कर की गई। शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के तत्कालीन आयुक्त राजेश कुमार ने जांच की। उन्होंने 17 सितंबर 2025 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को जांच रिपोर्ट भेजी है। इसमें संदेहास्पद तथ्यों को उजागर करते हुए उन्होंने उच्चस्तरीय जांच कराने की संस्तुति की है।

स्वास्थ्य विभाग में हैं कई चयनितों के परिजन

चयनित लैब टेक्नीशियन के तमाम परिजन और रिश्तेदार स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। एलटी के पिता का नाम पता और जिला समान होने से स्पष्ट है कि सीमित आवेदन लेकर एक ही परिवार के सगे संबंधियों को नियुक्ति दी गई है।
 

विज्ञापन में भी कर दिया खेल

जांच में पता चला है कि भर्ती संबंधी विज्ञापन दो अखबारों में प्रकाशित किया गया है, लेकिन पत्रावलियों में यह विज्ञापन प्रकाशित नहीं मिला है। इससे स्पष्ट है कि पदों पर चयन के प्रसार नहीं किया गया। इतना ही नहीं चयनितों के रोल नंबर रैंडम नहीं होकर एक ही क्रम में हैं, जो पारदर्शी चयन प्रक्रिया में संभव नहीं है।

लखनऊ से 56 चयनित 

चयनितों में सर्वाधिक लखनऊ के 56 हैं। प्रयागराज के 41, बस्ती के 38, हरदोई के 27, आजमगढ़ व देवरिया के 25-25, बलिया के 23, महराजंगज व सिद्धार्थनगर के 21-21, गोरखपुर व कुशीनगर के 15-15 हैं। बाकी अन्य जिलों के हैं।
विज्ञापन

केस 1

चयनितों में संतोष मिश्रा और अंबुज कुमार शुक्ला के पिता का नाम भगवती मिश्रा है। विवेक कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार मिश्रा व विरेंद्र मिश्रा के पिता का नाम रामकिशन मिश्रा है। सभी प्रयागराज के हैं। गोंडा निवासी सुनील सिंह व ध्रुव कुमार सिंह के पिता का नाम कुंवर बहादुर सिंह है। इसी तरह जगनंदन सिंह, नेम सिंह, अजय सिंह, अतुल सिंह के पिता का नाम गुलाब सिंह है, लेकिन इनके पते अलग-अलग हैं।

केस 2

चयनितों में जगनंदन सिंह, दिनेश सिंह, किरन सिंह, संतोष कुमार सिंह, सोहन सिंह, संजय सिंह, सर्वेश सिंह और रंजीत सिंह का गृह क्षेत्र फतेहपुर है, लेकिन ग्राम पंचायत अलग-अलग है। हरदोई के राजेश कुमार और उपेंद्र कुमार का पता एक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed