फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud for golden coin aun elephant teeth

सोने के पुराने सिक्के व हाथी दांत की तस्करी के नाम पर भी करते थे ठगी

Fri, 04 Jun 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
fraud for golden coin aun elephant teeth
लखनऊ। गाजीपुर पुलिस ने शुक्रवार को जिस जालसाज गिरोह को दबोचा था, उसके पास से बरामद मोबाइल से कई ऐसी तस्वीर मिली हैं, जिससे पुलिस को बेशकीमती सामान की तस्करी करने की जानकारी मिली है। पुलिस को अभिषेक और उसके साथियों के पास से बरामद मोबाइल में हाथी दांत, सोने के बिस्किट, सिक्के समेत अन्य कई कीमती सामानों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस गिरोह के पास से मिले मोबाइल की पूरी डिटेल खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैटिंग के जरिए नेटवर्क फैला रहा था। मोबाइल के व्हाट्सएप चैटिंग में कई संदिग्ध वस्तुओं की तस्वीर मिली हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी के मोबाइल की पुरानी चैटिंग को रिकवरी केलिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, कुछ मेसेज छोड़कर ज्यादातर पकड़े जाने से कुछ दिन पहले डिलीट किए गए हैं। पुलिस को इस गिरोह के पं. बंगाल से जुड़े होने के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, आईआईटी कानपुर लैब में जालसाजों के पास से पकड़े गए पदार्थ को जांच के लिए भेजा गया है। उसे आरोपियों ने कैलिफोर्नियम बताया था। इसकी रिपोर्ट बुधवार को आनी थी, लेकिन अभी दो से तीन का समय रिपोर्ट आने में लगेगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed