फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud for 30 crore

नौकरी के नाम पर 1400 लोगों से ठगे 30 करोड़ रुपये, एक गिरफ्तार

Wed, 11 Aug 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
fraud for 30 crore
लखनऊ। एसटीएफ की टीम ने मंगलवार को आशियाना के डेरी चौराहे से करीब 30 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर करीब 14 सौ लोगों से ठगी की है। आरोपी के खिलाफ फतेहपुर में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

एसटीएफ के एसपी अनिल सिंह सिसौदिया के मुताबिक, एटीएफ ने फतेहपुर पुलिस केसाथ मिलकर आशियाना के डेरी चौराहे के पास से उन्नाव के पूरबखेड़ा निवासी देवेश सिंह को गिरफ्तार किया। देवेश के खिलाफ फतेहपुर कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज है। उस पर पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ के अधिकारी के मुताबिक, ऑल इंडिया वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन इम्पलाई यूनियन का 2017 में चुनाव लड़कर महामंत्री बन चुके देवेश सिंह ने पूछताछ में कई राज उगले। उसने बताया कि उसकी मुलाकात एसके पांडेय से हुई। वह भी यूनियन के महामंत्री थे। उन्होंने आसानी से लोगों को निवेश कराने के नाम पर लाखों रुपये कमाने का लालच दिया जिसके बाद दोनों ने मिलकर ठगी शुरू कर दी।
विज्ञापन

स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर वसूले डेढ़ से दो लाख
पुलिस के मुताबिक, देवेश ने लोगों को झांसा दिया था कि जो डेढ़ से दो लाख रुपये जमा करेगा, उसे न्यायालय के माध्यम से राज्य भंडारण निगम में स्थायी नौकरी दिलाई जाएगी। इसके लिए गिरोह बनाया। एसके पांडेय गिरोह का मास्टरमाइंड था। गिरोह बनाने के बाद करीब 1400 लोगों से डेढ़ से दो लाख रुपये जमा करा लिए। एसके पांडेय ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नियुक्ति पत्र दिया। जब लोग ज्वॉइन करने क्षेत्रीय प्रबंधक उप्र राज्य भंडारण निगम के कार्यालय पहुंचे तो वहां फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद प्रदेश के कई थानों में पीड़ितों ने केस दर्ज कराए। एसके पांडेय को फतेहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed