{"_id":"6848951eec502269f20d72ee","slug":"fraud-case-filed-against-the-then-manager-of-maura-branch-of-union-bank-and-eight-others-lucknow-news-c-13-lko1070-1243091-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूनियन बैंक की मौरा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक व आठ पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूनियन बैंक की मौरा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक व आठ पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा पुलिस ने रविवार को यूनियन बैंक की मौरा शाखा के तत्कालीन प्रबंधक व आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और मारपीट की धारा में एफआईआर दर्ज की है। मामले में दुबग्गा के हयात नगर निवासी सुधांशु कुमार प्रजापति ने पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर से शिकायत की थी। आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
सुधांशु के मुताबिक, वह और उनके पिता अरविंद कुमार मां सरिता इंफ्राकॉन बिजनेस फर्म चलाते थे। फर्म का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मौरा था। 24 अक्तूबर 2020 को पिता की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से सुधांशु ने फर्म के खाते से कोई निकासी नहीं की थी। करीब साढ़े तीन महीने पहले गत 24 फरवरी को जब उन्होंने बैंक खाते का स्टेटमेंट देखा तो पता चला कि पिता की मौत के बाद 26 अक्तूबर 2020 से फरवरी 2025 तक अकाउंट से लाखों रुपये निकाल जा चुके हैं। इतना ही नहीं, एफडी भी तोड़ कर रकम निकाली जा चुकी थी। जानकारी करने पर सुधांशु को पता चला कि भाई ऋषभ प्रजापति, मां पुष्पा देवी, दुबग्गा की रूपाली, अभिषेक, हरदोई के सदर बाजार निवासी अनूप गुप्ता, कानपुर के रमा देवी चौराहा निवासी प्राण नाथ, उन्नाव के बांगरमऊ में रहने वाले इशांत कुमार ने रकम निकाली थी। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज सहारे तत्कालीन बैंक प्रबंधक के साथ मिलकर यह धोखाधड़ी की। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक मामले की विवेचना की जा रही है।