{"_id":"653ec1e77c4a7a2a650e43ac","slug":"fraud-case-against-natwar-goyal-and-others-lucknow-news-c-13-lko1027-471450-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नटवर गोयल समेत अन्य पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नटवर गोयल समेत अन्य पर धोखाधड़ी का केस
Mon, 30 Oct 2023 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे नटवर गोयल सहित अन्य के खिलाफ फ्लैट के नाम पर 37.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में वजीरगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाली में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है।
गोमतीनगर के सरस्वतीपुरम निवासी आशीष कोहली की बहन मीना सिंह ने बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के राधे कृष्णा अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 604 बुक कराया था। मीना ने बैंक से लोन लेकर 37.40 लाख रुपये भुगतान भी कर दिया। इसके बाद भी उन्हें फ्लैट नहीं दिया गया। जुलाई 2021 में मीना की मौत हो गई। इसके बाद आशीष ने बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक नटवर गोयल को उत्तराधिकार प्रमाणपत्र भी दिया। इसके बावजूद आशीष को फ्लैट नहीं मिला।
आरोप है कि नटवर गोयल के साथ पीएन मल्होत्रा और वैभव इंफ्रा की निदेशक बबिता अग्रवाल भी धोखाधड़ी में शामिल थे। फ्लैट न मिलने पर आशीष ने रकम वापस मांगी तो उन्हें धमकाया गया। दबाव बनाने पर करीब 20 लाख रुपये और जमा करने को कहा गया। आशीष ने पुलिस से शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर शनिवार को वजीरगंज पुलिस ने नटवर गोयल, पीएन मल्होत्रा, बबिता अग्रवाल और वैभव इंफ्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। (संवाद)