{"_id":"6817cf48be9448e5e10ba0b9","slug":"fraud-case-against-delivery-company-employees-and-acquaintance-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1188032-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों व परिचित पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों व परिचित पर धोखाधड़ी का केस
Mon, 05 May 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 05 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
डिलीवरी कंपनी के कर्मचारियों व परिचित पर धोखाधड़ी का केस
लखनऊ। सरोजनीनगर के अमौसी बाजार निवासी सुशील मिश्रा ने एएल डिलीवरी प्रा.लि. कंपनी के कर्मचारियों और परिचित अमन रावत पर उनसे 51 हजार की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। नाका पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सुशील ने बताया कि 16 मार्च को बेटे के सहकर्मी अमन ने उनकी नौकरी ऐशबाग स्थित डिलीवरी कंपनी में लगवाने की बात कही थी। 17 मार्च को कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें आईडी कार्ड दिया था। अगले दिन 38 पार्सल डिलीवरी के लिए दिए। काम पर जाते वक्त अमन ने ऐशबाग स्टेशन बुलाया और सारे पार्सल खुद डिलीवरी करने के लिए कहकर ले लिए। फिर कर्मियों ने पार्सल का भुगतान 51 हजार रुपये उनसे करा लिया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
टास्क के नाम पर युवक से ऐंठे तीन लाख
गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी अंकित कटियार ने साइबर ठग के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को वह दोपहर में हजरतगंज गए थे। वहां उनके मोबाइल पर टेलीग्राम में लिंक आया। इसे खोला तो टास्क करने पर रकम कमाने का झांसा दिया गया। पहले तो ठग ने भुगतान किया, फिर प्रीपेड टास्क करने की बात कही। झांसे में आए पीड़ित ने तीन लाख निवेश कर दिए, जिसे ठग ने हड़प लिया।