फेसबुक से दोस्ती, फिर सेक्स-धोखे की कहानी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती को कुछ लोग मुंबई ले गए। वहां शादी का झांसा देकर कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया।
किसी तरह युवती धोखेबाजों के चंगुल से छूटकर घर लौटी और कोतवाली थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आठ लोगों के खिलाफ अपहरण, रेप, धोखाधड़ी और धमकी का मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। युवती कोतवाली क्षेत्र की है। फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती राज गुप्ता से हुई।
दोनों में काफी दिन से चैटिंग चल रही थी। पुलिस ने बताया कि राज गुप्ता ने युवती को शादी का झांसा दिया।
जान लेने की धमकी दे बनाए फिजिकल रिलेशन
19 मार्च को उसे कार से मुंबई ले गया। युवती का आरोप है कि राज गुप्ता ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।
राज और उसकी मदद करने वाले साथियों के चंगुल से छुटकर वह घर पहुंची और परिवार वालों को वाकया बताया।
इंस्पेक्टर हरीराम वर्मा का कहना है कि युवती की मां की तहरीर पर राज गुप्ता, राजेश, निलेश शर्मा, अनिल शर्मा, राजेश मिश्र, सोनू, ड्राइवर और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में कुछ शहर और कई मुंबई के रहने वाले हैं।