फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud on the name of PM awas yojna

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बेच रहे जमीन, डीसीपी पूर्वी ने दिया जांच का आदेश

Tue, 20 Oct 2020 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of PM awas yojna
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
लोगों को जमीन देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली कंपनी शाइन सिटी अपना कार्यालय बंद कर फरार हो गई है। उसके सीएमडी सहित सभी निदेशकों के खिलाफ लखनऊ के कई थानों में जालसाजी के केस दर्ज हैं। कुछ गिरफ्तार हो गए हैं तो कुछ खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन


इन जालसाज निदेशकों ने नई कंपनी कैरियर ग्रुप के नाम से बना ली है। इसका कार्यालय भी गोमतीनगर थानाक्षेत्र में खोला है। इस कंपनी ने शाइन सिटी की जमीनों को अपना बताकर बेचना शुरू कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को डीसीपी पूर्वी को शिकायत की गई जिस पर उन्होंने जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी चारू निगम के मुताबिक, भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें आशीष पटेल उर्फ आशीष वर्मा, ऋचा शुक्ला उर्फ सपना शुक्ला, सुरजीत शुक्ला, रूबी सिंह द्वारा कैरियर ग्रुप के नाम से नई कंपनी खोलने की बात कही गई है। ये सभी लोग शाइन सिटी कंपनी में निदेशक थे। कंपनी के फर्जीवाड़ा करने पर शाइन सिटी के खिलाफ गोमतीनगर थाने में दो सौ से अधिक केस दर्ज हुए है। इसमें ये चारों नामजद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई: डीसीपी

डीसीपी पूर्वी चारू निगम के मुताबिक, शाइन सिटी के पूर्व निदेशकों द्वारा नई कंपनी खोलकर फर्जीवाड़ा करने की जानकारी हुई है। इस संबंध में किसान यूनियन ने शिकायती पत्र दिया है जिसकी जांच कराई जा रही है। जो दस्तावेज किसान यूनियन ने उपलब्ध कराए हैं।

उनमें नई कंपनी के निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की प्रति भी शामिल है। उसकी जांच की जा रही है। इतने मुकदमों के आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हुए। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

शाइन सिटी की जमीन को बताया अपना, लगाया बोर्ड 

शाइन सिटी के फरार होेने के बाद तीनों ने कैरियर ग्रुप के नाम से कंपनी बनाई। इसके  बाद शाइन सिटी की ही जमीन को अपना बताकर बेचना शुरू कर दिया है। यहां तक कि शाइन सिटी की जमीन पर अपनी कंपनी का बोर्ड भी लगा दिया है। जालसाजों ने जमीन बेचने और लोगों को झांसा देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का सहारा लिया।

इसके तहत लोगों को प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं। इस कंपनी में सैकड़ों लोगों से 25 करोड़ रुपये की ठगी की है। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा का आरोप है कि कंपनी ने फर्जी तरीके से ले-आउट तैयार कर दिखाया जा रहा है।

उनके सारे प्रोजेक्ट रेरा में पंजीकृत नहीं हैं। आम लोगों को धोखा देकर कंपनी पूर्वांचल बिहार नाम के प्रोजेक्ट में 300 बीघे जमीन होने का दावा कर रही है। कंपनी ने 150 बीघे का फर्जी नक्शा भी ग्राहकों को दिखाया है। इसमें कलश इंफ्रासिटी अतरौली मोहनलालगंज की जमीन भी शामिल हैं। किसान नेता ने गोमतीनगर पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed