प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर बेच रहे जमीन, डीसीपी पूर्वी ने दिया जांच का आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन जालसाज निदेशकों ने नई कंपनी कैरियर ग्रुप के नाम से बना ली है। इसका कार्यालय भी गोमतीनगर थानाक्षेत्र में खोला है। इस कंपनी ने शाइन सिटी की जमीनों को अपना बताकर बेचना शुरू कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को डीसीपी पूर्वी को शिकायत की गई जिस पर उन्होंने जांच का आदेश दिया है।
डीसीपी पूर्वी चारू निगम के मुताबिक, भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें आशीष पटेल उर्फ आशीष वर्मा, ऋचा शुक्ला उर्फ सपना शुक्ला, सुरजीत शुक्ला, रूबी सिंह द्वारा कैरियर ग्रुप के नाम से नई कंपनी खोलने की बात कही गई है। ये सभी लोग शाइन सिटी कंपनी में निदेशक थे। कंपनी के फर्जीवाड़ा करने पर शाइन सिटी के खिलाफ गोमतीनगर थाने में दो सौ से अधिक केस दर्ज हुए है। इसमें ये चारों नामजद हैं।
जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई: डीसीपी
उनमें नई कंपनी के निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की प्रति भी शामिल है। उसकी जांच की जा रही है। इतने मुकदमों के आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हुए। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शाइन सिटी की जमीन को बताया अपना, लगाया बोर्ड
शाइन सिटी के फरार होेने के बाद तीनों ने कैरियर ग्रुप के नाम से कंपनी बनाई। इसके बाद शाइन सिटी की ही जमीन को अपना बताकर बेचना शुरू कर दिया है। यहां तक कि शाइन सिटी की जमीन पर अपनी कंपनी का बोर्ड भी लगा दिया है। जालसाजों ने जमीन बेचने और लोगों को झांसा देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का सहारा लिया।
इसके तहत लोगों को प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं। इस कंपनी में सैकड़ों लोगों से 25 करोड़ रुपये की ठगी की है। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा का आरोप है कि कंपनी ने फर्जी तरीके से ले-आउट तैयार कर दिखाया जा रहा है।
उनके सारे प्रोजेक्ट रेरा में पंजीकृत नहीं हैं। आम लोगों को धोखा देकर कंपनी पूर्वांचल बिहार नाम के प्रोजेक्ट में 300 बीघे जमीन होने का दावा कर रही है। कंपनी ने 150 बीघे का फर्जी नक्शा भी ग्राहकों को दिखाया है। इसमें कलश इंफ्रासिटी अतरौली मोहनलालगंज की जमीन भी शामिल हैं। किसान नेता ने गोमतीनगर पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।