{"_id":"5a700ce74f1c1b4e588b5a97","slug":"fraud-at-aashiyana-petrol-pump-one-nozzle-siege","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आशियाना के इस पेट्रोल पंप पर हो रही थी घटतौली, अफसरों ने एक नोजल सीज किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना के इस पेट्रोल पंप पर हो रही थी घटतौली, अफसरों ने एक नोजल सीज किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले वर्ष एसटीएफ की सख्ती के बावजूद लखनऊ शहर के पेट्रोल पंप घटतौली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नया मामला आशियाना में पकड़ा गया है। घटतौली की शिकायत पर आशियाना में आईओसी के इंद्रा आटोमोबाइल्स फीलिंग स्टेशन पर सोमवार को बाट-माप विभाग व इंडियन ऑयल के अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग पड़ताल की।
विज्ञापन
बाट-माप की टीम ने एक डिस्पेंसर यूनिट से जुड़े नोजल से लिए पांच लीटर पेट्रोल की माप में 20 मिली. की घटतौली पकड़ी। अधिकारियों ने वह नोजल सीज कर री-स्टैपिंग कराने का निर्देश दिया। बाट-माप निरीक्षक ने बताया कि पांच लीटर में 25 एमएल तक की कमी स्वीकृत श्रेणी के तहत गड़बड़ी मान कार्रवाई तय होती है।
विज्ञापन
आईओसी के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद डिस्पेंसर यूनिट अथवा इससे जुड़ी नोजल में टैंपरिंग या चिप लगाने की आशंका से इंकार करते हुए मंगलवार को सघन जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
... तो होगी कार्रवाई
वरिष्ठ अधिकारी एमके अवस्थी ने बताया कि पंप पूरी तरह से आटोमेशन युक्त है। जांच में डिस्पेंसर यूनिट से शिकायतकर्ता को डिस्पेंसर यूनिट से 56 लीटर पेट्रोल दिए जाने की पुष्टि हुई है। फिर भी डिस्पेंसर यूनिटों की सघन जांच कराएंगे और गड़बड़ी मिली तो पंप संचालक पर कंपनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता प्रो. आर्या को भी टीम ने पंप पर बुलाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
बीते वर्ष मई में पंपों पर रिमोट व चिप लगाकर हो रही पेट्रोल चोरी के खुलासे के बाद भी इस पंप की सघन जांच हुई थी। इसमें सभी डिस्पेंसर यूनिटों को जांच बाद क्लीन चिट मिली थी। बाट- माप विभाग की टीम के साथ पहुंचे वरिष्ठ निरीक्षक राजन ने बताया कि 20 मिली. की घटतौली पर नोजल को सीज कर दिया गया है।
यह था मामला
बीते दिनों पीजीआई के चिकित्सक प्रो. अभिताभ आर्या ने आशियाना स्थित उक्त पंप से कार में पेट्रोल भरवाया था। कर्मी ने 50 लीटर की क्षमता वाली कार में 56 लीटर पेट्रोल भरते हुए इसकी रसीद दी। पीड़ित का कहना था कि कार में पांच लीटर पेट्रोल पहले से था। ऐसे में 11 लीटर पेट्रोल की हुई घटतौली की शिकायत सीएम पोर्टल से जुड़ी आईजीआरएस की वेबसाइट पर बीते शनिवार को दर्ज कराई थी।