फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud arrested

करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Sun, 20 Jun 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
fraud arrested
लखनऊ। नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बरसों से फरार चल रहे उम्मीद ट्रेडिंग कंपनी के डायरेक्टर रुखसार अहमद को शुक्रवार देर रात गाजीपुर थाने की पुलिस टीम ने दबोच लिया। उसके ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम भी था। पुलिस के मुताबिक, रुखसार उम्मीद ट्रेडिंग कंपनी में निवेश पर 35 से 40 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। उसके खिलाफ गाजीपुर थाने में 22 व इंदिरानगर थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

एडीसीपी (उत्तरी) प्राची सिंह ने बताया कि मूल रूप से अंबेडकरनगर के टांडा का निवासी रुखसार अहमद यहां चिनहट के ओमेगा सिटी में रहता था। उसने गाजीपुर थाना क्षेत्र में भूतनाथ मार्केट के शालीमार एलडी प्लाजा में उम्मीद ट्रेडिंग कंपनी खोली थी। इसमें रुखसार की पत्नी फिरदौस व कई साथी भी शामिल थे। वह लोगों को कंपनी में निवेश करने पर 35 से 40 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके साथ ही दावा करता था कि मूलधन मांगने पर एक सप्ताह में पूरी रकम की वापसीकर दी जाएगी। ऐसे में हजारों लोगों ने उसके झांसे में आकर उम्मीद ट्रेडिंग कंपनी में करीब नौ करोड़ रुपये निवेश कर दिए थे।
विज्ञापन

रुखसार ने कुछ दिनों तक तो लोगों को मुनाफे की रकम भी दी, ताकि लालच में आकर लोग कंपनी में और अधिक निवेश करें। मगर निवेशक बढ़ने पर रुखसार ने मुनाफा देना बंद कर दिया। लोगों के दबाव बनाने पर वह कंपनी बंद करके पत्नी के साथ फरार हो गया था। इस पर 22 निवेशकों ने गाजीपुर थाने में और एक ने इंदिरानगर थाने में रुखसार, उसकी पत्नी फिरदौस व अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी (उत्तरी) ने बताया कि फिरदौस को 2017 में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वह अभी जेल में ही निरुद्ध है जबकि रुखसार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर उसके ऊपर 20 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। इंस्पेक्टर गाजीपुर प्रशांत कुमार मिश्र ने बताया कि काफी समय से रुखसार की तलाश की जा रही थी। इसमें सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही थी। मगर वह फोन का ज्यादा इस्तेमाल ही नहीं करता था और बार-बार अपना ठिकाना भी बदल रहा था। इस वजह से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस टीम ने रुखसार अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है। इसके साथ ही गिरोह के अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed