फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fourth semester exam result of Shikshamitra declared.

शिक्षा मित्रों के चौथे सेमेस्टर का परिणाम घोषित

Sun, 28 Dec 2014 10:18 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Dec 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fourth semester exam result of Shikshamitra declared.

दूसरे चरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षा मित्रों के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया है। इसमें 69,739 शिक्षा मित्रों ने परीक्षा पास की है।

विज्ञापन


अब इन शिक्षा मित्रों के सहायक अध्यापक बनने का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद जल्द ही इन्हें सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा से बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करेगी। पहले चरण में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षा मित्रों को समायोजित किया जा चुका है। दूसरे चरण में 91,200 शिक्षा मित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा शिक्षामित्रों का समायोजन

Fourth semester exam result of Shikshamitra declared.

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने रविवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें से 69,739 पास हुए हैं और 19,766 का परिणाम अपूर्ण है। इसके अलावा 913 फेल, 26 नकल करते हुए पकड़े गए और 756 के फार्म निरस्त हो गए थे।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय मंत्री कौशल कुमार सिंह और आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए दूसरे चरण में पास होने वाले शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने संबंधी कार्यक्रम जल्द घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed