फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fourth metro will come to lucknow in first june

चौथी मेट्रो भी लखनऊ के लिए रवाना, जल्द शुरू होगा कॉमर्शियल रन

Tue, 23 May 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 May 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
fourth metro will come to lucknow in first june
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

लखनऊ को अपनी चौथी मेट्रो ट्रेन एक जून तक मिल जाएगी। सोमवार को ट्रेन श्रीसिटी प्लांट चेन्नई से रवाना हो गई। चार बड़े ट्रकों में लोड कर सड़क मार्ग से ट्रेन को लाया जा रहा है।

विज्ञापन


चार कोच की यह ट्रेन अगले 10 दिन में लखनऊ पहुंच जाएगी।मेट्रो के प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ मेट्रो की चौथी ट्रेन की आपूर्ति निर्माता कंपनी अलस्टॉम ने कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को प्लांट से ट्रेन रवाना कर दी गई है। इसे अलस्टॉम की एक टीम लेकर आ रही है। ट्रेन को खास तरीके से तैयार हुए ट्रकों पर लादा गया है। यह ट्रक 64 पहियों का है, जो एक कोच को लेकर आएगा। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले तीन ट्रेन एलएमआरसी को मिल चुकी हैं। इनमें से एक ट्रेन पर आरडीएसओ ट्रायल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार ट्रेन से शुरू होगा कॉमर्शियल रन

fourth metro will come to lucknow in first june
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
इसके बाद अपडेट हुई दो ट्रेन का ट्रायल खुद अलस्टॉम और एलएमआरसी ने आरडीएसओ के मानकों पर किया। अब चौथी ट्रेन को भी इन मानकों पर टेस्ट किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मेट्रो के कॉमर्शियल रन को शुरू करने के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं। 15 जून तक यह कॉमर्शियल रन शुरू करने के निर्देश मिले हुए हैं। इसके लिए चार ट्रेन की जरूरत एलएमआरसी को थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed