फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four-year celebrations of Yogi Sarkar begin at Awadh Shilpgram in Lucknow

लंबी यात्रा के लिए तैयार रहें, यूपी को बनाना है नंबर वन : योगी

Fri, 19 Mar 2021 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Four-year celebrations of Yogi Sarkar begin at Awadh Shilpgram in Lucknow
योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं का लंबी यात्रा के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश को नंबर वन बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं अहंकार और उन्माद नहीं बल्कि सावधानी एवं उमंग के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तत्पर रहना होगा। सरकार के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को अवध शिल्प ग्राम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि चार साल में कभी काम के बोझ का अहसास नहीं हुआ, न ही कभी विचलित हुए। प्रदेश की 24 करोड़ जनता की आकांक्षा की पूर्ति करनी है। प्रदेश की जनता ने वर्षों में जिसकी कल्पना की थी उनकी सोच को नई उड़ान देने का अवसर है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की चार वर्ष की सफलता का श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं और टीम वर्क को दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजना बनाई, प्रशासनिक टीम ने उसका क्रियान्वयन किया, कार्यकर्ताओं ने उसे घर-घर पहुंचाने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस आजमगढ़ ने समाजवादी पार्टी को कई बार नेतृत्व दिया वहां का व्यक्ति कहीं भी जाता था तो उसे शक की दृष्टि से देखा जाता था। चार साल में आजमगढ़ विकास की ऊंचाई को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जिस दिन बुंदेलखंड, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का संचालन शुरू हो जाएगा उस दिन यूपी देश का सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनेगा। प्रदेश में चार साल में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। 35 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में हुए निवेश से रोजगार मिला है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में यूपी नंबर वन रहा है। चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। अपराधी प्रदेश से बाहर चले गए हैं। इस अवसर पर सांसद कौशल किशोर,महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक नीरज बोरा, सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री  गोविन्द शुक्ला, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, एसीएस नवनीत सहगल, अवनीश अवस्थी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

पहले बैंक कर्ज नहीं देते थे, अब कतार लगाए खड़े हैं : सुरेश खन्ना

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ‘हम लाए है अपराध से यूपी निकाल कर, इस क्षेत्र को रखना मित्रों संभाल कर’ गीत से भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि पहले बैंक यूपी सरकार को योजनाओं के लिए कर्ज नहीं देते थे। लेकिन अब चार साल में प्रदेश के प्रति धारण बदलने से हालत यह है कि बैंक लोन देने के लिए कतार लगाए खड़े हैं। योगी सरकार में जंगलराज समाप्त कर विकास का मार्ग प्रशस्त किया गया।

2022 में भी विपक्षी दलों को रास्ता नहीं मिलेगा: केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चार साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग के लिए काम किया है। वहीं विपक्षी दल ट्वीटर पर ही राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते 2022 में भी विपक्षी दलों को सत्ता का कोई रास्ता नहीं मिलेगा। 

योगी सरकार 15 साल मिलने चाहिए: स्वतंत्र देव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने चार साल में प्रदेश की दिशा और दशा को बदलने में अभूतपूर्व काम किया है। प्रदेश को हर दृष्टि से उत्तम और संपन्न प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार को केवल पांच नहीं बल्कि पूरे 15 वर्ष और मिलने चाहिए। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक वितरित किए
मुख्यमंत्री ने समारोह में विधवा महिलाओं को निराश्रित पेंशन योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5.50 लाख रुपये सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी)योजना से जुड़ी इकाइयों को भी प्रमाण पत्र और सहायता राशि के चेक दिए गए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हथकरघा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। भोजपुरी गायक दिनेश लाल निरहुआ ने योगी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।

शिक्षा में माफिया राज खत्म किया : दिनेश शर्मा
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा सरकार के समय प्रदेश में नकल माफिया और शिक्षा माफिया का राज था। योगी सरकार ने चार वर्ष में प्रदेश में नकलविहीन परीक्षा कराकर नकल माफिया का सफाया किया है। वहीं प्रदेश में शिक्षा माफिया पर भी अंकुश लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed