फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four underpasses will start in the new year

Lucknow News: नए साल में शुरू हो जाएंगे चार अंडरपास

Sun, 17 Nov 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 17 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Four underpasses will start in the new year
रायबरेली। रेलवे महकमा आम लोगों की राह आसान बनाने के लिए क्रॉसिंगों पर भूमिगत रास्ता यानी अंडरपास बना रहा है। शहर के सर्वोदय नगर में अंडरपास बनाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में गंगागंज से श्रीराज नगर स्टेशनों के बीच तीन अंडरपास बनाने के काम में भी तेजी आई है।
विज्ञापन


इन सभी अंडरपास के दिसंबर के अंत तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्र की 60 हजार से अधिक आबादी का आवागमन सुगम बन सकेगा। उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी। न ही क्रॉसिंग बंद होने पर इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


शहर में सर्वोदय नगर के निकट स्थित रेलवे अंडरपास में ट्रैक के नीचे का रास्ता बीते रविवार को तैयार हो गया। अब सिर्फ पहुंच मार्ग बनना बाकी है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो गंगागंज और हरचंदपुर रेलवे स्टेशनों के बीच गुलूपुर के निकट व छतैया की क्रॉसिंग पर अंडरपास बना रहा है। बछरावां और श्रीराज नगर स्टेशनों के बीच नीमटीकर की क्रॉसिंग पर भी अंडरपास बनाने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों की इन तीनों क्रॉसिंगों पर अंडरपास बनाने के लिए ट्रैक के नीचे का रास्ता रविवार को तैयार हो जाएगा। सर्वोदय नगर में अंडरपास बनने से लगभग 25 हजार आबादी लाभान्वित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में नीमटीकर वाली क्रॉसिंग पर अंडरपास बनने से लगभग 20 हजार आबादी का आवागमन सुगम बनेगा। जबकि गुलूपुर के निकट और छतैया वाली रेलवे क्रॉसिंगों पर अंडरपास बन जाने के कारण 15 हजार से ज्यादा आबादी को आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी।

इन सभी अंडरपास का काम करीब 10 महीने से चल रहा है। दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे नए साल में अंडरपास शुरू हो जाएंगे। अंडरपास पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च होना बताया जा रहा है। सहायक मंडल अभियंता एसके पांडेय ने बताया कि अंडरपास बनाने का काम तेजी से हो रहा है। जल्दी काम पूरा होगा।


ट्रैक के नीचे बॉक्स रखने की तैयारी शुरू
बछरावां (रायबरेली)। क्षेत्र के नीमटीकर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाया जा रहा है, जिसके लिए ट्रैक के नीचे बॉक्स रखने का काम रविवार को होगा। शनिवार को टीमें पहुंच गई और बॉक्स रखने की तैयारियों में जुट गईं। कर्मचारियों की टीमों ने पटरियों के आसपास पड़े बोल्डर हटाने का काम शुरू किया। जेसीबी, हाइड्रा, क्रेन आदि पहुंच गई है।


ट्रेनों को धीमी रफ्तार से चलाया गया। इस अंडरपास के बनने से लगभग 20 हजार आबादी लाभान्वित होगी। बाछुपुर, नीमटीकर, कसरावां, सेहगों सहित 10 से अधिक गांवों के लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि लोहे के बोर्ड, मशीनें समेत अन्य जरूरी सामग्री आ गई है। रविवार को ट्रैफिक ब्लॉक लेकर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed