फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four thousand flats in lucknow

खुशखबरी: शहरवासियों को 4000 फ्लैट की सौगात

Thu, 15 Aug 2013 12:12 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Aug 2013 12:12 PM IST
विज्ञापन
four thousand flats in lucknow

आवास विकास शहर में करीब साढ़े चार हजार फ्लैट बनाने जा रहा है। इनमें सात से आठ लाख रुपये कीमत वाले एलआईजी फ्लैटों से लेकर 75 से 85 लाख रुपए कीमत वाले फ्लैट भी शमिल हैं।

विज्ञापन


बुधवार को हुई आवास विकास बोर्ड बैठक में इन बहुमंजिला आवासीय योजनाओं को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

आवासीय योजनाओं को मंजूरी केअलावा बोर्ड ने कई प्रमुख प्रस्तावों को मंजूर किया है। जिनमें दो एकड़ तक के आवंटी को एसटीपी व वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट बनाना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन


बल्क सेल में जमीन बेचने केप्रस्ताव को भी पास कर दिया गया है। परिषद मुख्यायल में पांच दिन का सप्ताह होगा, इस पर भी बोर्ड ने मोहर लगा दी है। किसानों और कर्मचारियों से जुड़े मसलों को भी बोर्ड ने पास कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल व डीजल पंप के लिए आरक्षित भूखंडों की पिछले 15 साल से ब्रिकी न होने को देखते हुए उसके लिए जमीन आवंटन की शर्तों में भी संशोधन कर दिया गया है।

बोर्ड बैठक के बाद अपर आवास आयुक्त व परिषद सचिव रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वृंदावन, अवध विहार व गोकुल ग्राम योजना में बहुमंजिला आवासीय योजनाओं को वित्तीय व प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।


परिषद की योजनाओं में अब बल्क सेल से जमीनें आवंटित की जाएंगी। इसके लिए प्रस्ताव पास हो गया है। इसके तहत 10 से 50 एकड़ तक के प्लॉट काटे जाएंगे।

जिनको टू बिड सिस्टम (टेक्निकल बिड व खुली बोली) से आवंटित किया जाएगा। जो लोग टेक्निकल बिड में पास होंगे, वही खुली बोली में हिस्सा ले सकेंगे।

बल्क सेल के जो आंवटी होंगे उनको परिषद की तरह ही सभी तरह केनियम योजनाओं को विकसित करने में अपनाने होंगे।

लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ व मुरादबाद में परिषद की 600 एकड़ से अधिक जमीन रिक्त पड़ी है, जिसे बल्क सेल योजना से विकसित कराया जाएगा।

दो एकड़ तक के आवंटी को अब एसटीपी व वाटर रिसाइक्लिंग प्लांट बनाना अनिवार्य है। बिना इसके उनका नक्शा पास नहीं होगा। परिषद की अपनी योजनाओं में भी यह अनिवार्य है। इससे भूजल बचाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed