{"_id":"4dc86d2ec8ee0ff636400fda193c7183","slug":"four-tehseel-to-be-built-in-uttar-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने दी खास सौगात, बनेंगी चार तहसीलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने दी खास सौगात, बनेंगी चार तहसीलें
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Jan 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में तीन नई तहसीलों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इनमें दो तहसीलें बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में जबकि एक मथुरा में स्थापित होंगी।
विज्ञापन
उधर राजस्व परिषद की हाईपावर कमेटी ने सीएम द्वारा घोषित तीन तहसीलों के साथ गाजीपुर में एक तहसील बनाने के पुराने प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।
ललितपुर में काफी समय से तहसीलें बनाने की मांग हो रही थी। मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिये ललितपुर में पाली व मडावर तथा मथुरा में गोवर्धन को नई तहसील बनाने का आधिकारिक ऐलान किया।
विज्ञापन
शाम को राजस्व परिषद के चेयरमैन की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी ने पाली, मडावर व गोवर्धन के साथ गाजीपुर के कासिमाबाद को भी नई तहसील बनाने को मंजूरी दे दी। कासिमाबाद का प्रस्ताव काफी दिनों से लंबित बताया जा रहा था।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ ने दो दिन पहले ही प्रदेश में नई तहसीलें बनाने के सरकार की रणनीति को लेकर खबर प्रकाशित की थी।
सूत्रों ने बताया कि कमेटी में आठ तहसीलों के प्रस्ताव पर विचार हुआ। लेकिन चार को मंजूरी दे दी गई।
बाकी तहसीलों के प्रस्ताव में कुछ संशोधन सुझाते हुए नए सिरे से भेजने का निर्देश दिया गया। शासन में पहले से ही पांच तहसीलों का प्रस्ताव कैबिनेट के निर्णय के लिए लंबित है।