{"_id":"61fe10a6d98598564350a3bb","slug":"four-suspended-from-congress-for-misbehave-with-its-leader-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: राष्ट्रीय सचिव से मारपीट करने के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत चार बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: राष्ट्रीय सचिव से मारपीट करने के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत चार बर्खास्त
Sat, 05 Feb 2022 11:22 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:22 AM IST
सार
बलरामपुर में अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत चार पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। इन पर पार्टी प्रत्याशी के विरोध को लेकर राष्ट्रीय सचिव से मारपीट का आरोप है।
विज्ञापन
- फोटो : Twitter/@INCIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी का विरोध करना तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव से मारपीट व अभद्रता करना पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत चार पदाधिकारियों पर भारी पड़ गया है। पार्टी की अनुशासन समिति ने जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों को छह साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को जनपद श्रावस्ती स्थित गेस्ट हाउस में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल पार्टी के कार्यकर्ताओं, दावेदारों तथा प्रत्याशियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच वहां पर बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन खान, जिला महासचिव विनय मिश्रा तथा कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इन लोगों ने गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ राष्ट्रीय महासचिव से बात करनी चाही। उन्होंने बात करने से मना कर दिया तो इन लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन
मामले का संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।