फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four suspects including lover in custody in Asiya murder case

Lucknow News: आसिया हत्याकांड में प्रेमी समेत चार संदिग्ध हिरासत में

Wed, 28 Oct 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Four suspects including lover in custody in Asiya murder case
आसिया हत्याकांड में प्रेमी समेत चार संदिग्ध हिरासत में
लखनऊ। दुबग्गा इलाके में हुई उन्नाव के सफीपुर स्थित कजियाना गांव निवासी आसिया की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक युवक आसिया का प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी काकोरी शकील अहमद के अनुसार, जांच टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया। पुलिस ने उन्नाव, हरदोई, कानपुर और सीतापुर में दबिश देकर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि जांच में अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

आसिया के गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, आसिया की मां की मौत के बाद बीमा कंपनी से मिली रकम पर परिवार के सदस्यों और आसिया के कुछ परिचितों के बीच तनातनी की चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि आसिया अक्सर मोबाइल पर किसी से बात करती थी। दुबग्गा पुलिस ग्रामीणों से मिली जानकारियों के आधार पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबग्गा के आउटर रिंग रोड स्थित सैदपुर अंडरपास के पास शनिवार शाम करीब सात बजे सर्विस रोड किनारे एक बाग में आसिया का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। उनकी बहन ने रविवार को दुबग्गा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed