फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four specialists took appointment at hospitals and CHCs

Lucknow News: अस्पतालों, सीएचसी पर चार विशेषज्ञों ने ली नियुक्ति

Fri, 04 Jul 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Four specialists took appointment at hospitals and CHCs
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की ओर से लखनऊ को 30 विशेषज्ञ डॉक्टर दिए गए हैं। इनमें से दो रेडियोलॉजिस्ट समेत चार ने जॉइन कर लिया है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। बाकी विशेषज्ञों के पास अभी 25 दिन का मौका है। अफसरों का कहना है कि डॉक्टरों का मेडिकल परीक्षण कराकर उन्हें जल्द से जल्द जॉइन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन 30 विशेषज्ञों में से छह रेडियोलॉजिस्ट हैं। बेहोशी, ईएनटी, जनरल सर्जन के एक-एक डॉक्टर मिले हैं। पांच फिजिशियन, सात गाइनकोलॉजिस्ट, पांच बाल रोग विशेषज्ञ, दो अस्थि रोग विशेषज्ञ, एक-एक माइक्रोबॉयोलाजिस्ट व पैथोलॉजिस्ट भी सेवा देंगे।
विज्ञापन


दो रेडियोलॉजिस्ट में से एक को नियुक्ति पत्र देकर लोकबंधु अस्पताल जॉइन करने के लिए भेजा गया है। चिनहट सीएचसी के रेडियोलॉजिस्ट ने जॉइन करने के लिए आवेदन भेजा है। एमडी मेडिसिन व जनरल सर्जन ने बलरामपुर अस्पताल में तैनाती ले ली है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि डॉक्टरों की तैनाती लेने की अंतिम तिथि 28 जुलाई है। इससे पहले सभी डॉक्टरों को सीएमओ ऑफिस आकर दस्तावेज जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed