फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four Smuggling Suspects Arrested with 103 kg of Cannabis

Lucknow News: 103 किलो गांजे के साथ तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 May 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four Smuggling Suspects Arrested with 103 kg of Cannabis
चिनहट। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की कानपुर यूनिट ने बीबीडी इलाके से 103.100 किलो गांजे के साथ तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 51.50 लाख रुपये है। एएनटीएफ प्रभारी अयनुद्दीन ने बताया कि आरोपियों को बबुरिहा पावर हाउस के पास नहर पुलिया तिराहे से दो कारों के साथ पकड़ा गया। आरोपियों में चिनहट निवासी विशाल पांडेय, बाराबंकी के दशहरा बाग का सौरभ कुमार जायसवाल, नगराम का जितेंद्र कुमार और उन्नाव कबरीपुर का अखिलेश कुमार शामिल हैं। आरोपियों की कारों से 3140 रुपये नकद, एक आईफोन और छह मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि गांजा बिहार से मंगवाया गया था। बीबीडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बरामद मोबाइल फोन से तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed