{"_id":"6029848f8ebc3ee94c507ba6","slug":"four-smuggler-arrested-and-three-kg-gold-caught-lko-city-news-lko5648783152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ रुपये का सोना बरामद, सोने का पेस्ट बनाकर जींस के नीचे...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ रुपये का सोना बरामद, सोने का पेस्ट बनाकर जींस के नीचे...
Mon, 15 Feb 2021 04:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
अंडरवियर की इलास्टिक में पेस्ट बनाकर लाया जा रहा सोना एयरपोर्ट पर पकड़ा गया।
लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने रविवार को चार तस्करों के पास से तीन किलोग्राम सोना बरामद किया। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि चारों ने सोने का पेस्ट बनाकर अंडरवियर की इलास्टिक में सिलकर छिपाया था।
कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि दुबई से विमान (एफजेड-8325), स्पाइस जेट की उड़ान (एसजी-138) एवं एयर इंडियन की (एआई-1930) से उतरे चार तस्करों के पास से कुल तीन किलोग्राम सोना बरामद किया गया। बताया कि तस्करों ने गोल्ड को पेस्ट के रूप में ढाला था और अंडरवियर के बेल्ट क्षेत्र के अंदरूनी तरफ सिला था। यही नहीं, धोखा देने के लिए वे जींस के नीचे दो अंडरवियर्स पहने थे। लेकिन बच नहीं सके। अधिकारियों ने सोने को जब्त कर चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।