फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four residents accused of beating a nursing officer suspended, FIR registered against nine

Lucknow News: नर्सिंग अधिकारी की पिटाई के आरोपी चार रेजिडेंट निलंबित, नौ पर एफआईआर

Tue, 23 Sep 2025 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Four residents accused of beating a nursing officer suspended, FIR registered against nine
हंगामा करते नर्स और डॉक्टर।
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग अधिकारी से मारपीट के आरोपी चार रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। ये चारों रेजिडेंट हड्डी रोग विभाग के हैं। इस मामले में नर्सिंग अधिकारी शुभम राव की तहरीर पर नौ रेजिडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार रात रेजिडेंट डॉक्टरों ने नर्सिंग अधिकारी शुभम राव की पिटाई कर दी थी। रेजिडेंट डॉक्टरों पर शराब के नशे में धुत होने का भी आरोप है। इस मामले में प्रथमदृष्टया जांच के आधार पर चार रेजिडेंट अश्विन, आयुष, निखिल और अंकित वर्मा को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने तक ये निलंबित रहेंगे। अंतिम जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुभम राव के मुताबिक शनिवार रात वह ड्यूटी पर थे। आरोप है कि जेआर 1 आश्विन, आयुष, निखिल, जेआर 2 अंकित वर्मा, अमित शर्मा, सतीश, देवेंद्र, प्रेम और जेआर 3 दीपक छाबरा ने शराब के नशे में उनपर हमला बोल दिया। आरोप है कि आए दिन आरोपी शराब पीकर गाली-गलौज व अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। हर शनिवार ये लोग शराब पीकर ड्यूटी पर आते हैं। पीड़ित का कहना है कि वह अपने घर से एक हजार किमी दूर रहता है। ऐसे में उन्हें आरोपियों से जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि हमले में उनके गले से सोने की चेन व चश्मा टूट गया। आरोपियों ने उनका फोन भी तोड़ दिया। ओटी टेक्निशियन प्रदीप ने जब शुभम को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी।



आमने-सामने रेजिडेंट और नर्सिंग अधिकारी



ट्रॉमा सेंटर में हुई मारपीट के मामले में रेजिडेंट डॉक्टर और नर्सिंग अधिकारी लामबंद हो गए हैं। रविवार को नर्सिंग अधिकारियों ने कार्रवाई की मांग पर ट्रॉमा सेंटर का घेराव किया था। सोमवार चार बजे तक कार्रवाई होने के आश्वासन पर नर्सिंग अधिकारी कार्य बहिष्कार समाप्त करने को तैयार हुए थे। सोमवार शाम चार बजे तक कार्रवाई न होने पर नर्सिंग अधिकारी एक बार फिर से लामबंद होकर ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। साथियों पर कार्रवाई होते देख रेजिडेंट भी लामबंद होकर ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। स्थिति बिगड़ती देखकर एक बार फिर पैरामेडिकेल संकाय के डीन प्रो. केके सिंह ने दोनों को समझाना-बुझाना शुरू किया। टकराव रोकने के लिए उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों को ट्रॉमा सेंटर के भीतर और रेजिडेंट को ट्रॉमा सेंटर के बाहर रोका। प्रो. केके सिंह ने किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न होने देने की बात कही है।

हंगामा करते नर्स और डॉक्टर।

हंगामा करते नर्स और डॉक्टर।

हंगामा करते नर्स और डॉक्टर।

हंगामा करते नर्स और डॉक्टर।

हंगामा करते नर्स और डॉक्टर।

हंगामा करते नर्स और डॉक्टर।

हंगामा करते नर्स और डॉक्टर।

हंगामा करते नर्स और डॉक्टर।

हंगामा करते नर्स और डॉक्टर।

हंगामा करते नर्स और डॉक्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed