फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four Puja special trains will provide relief to passengers

Lucknow News: चार पूजा स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को देंगी राहत

Thu, 04 Sep 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Four Puja special trains will provide relief to passengers
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। दशहरा, दीपावली व छठ त्योहारों पर रेलवे प्रशासन ने चार पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें न्यू जलपाईगुड़ी से गोमतीनगर व खातीपुरा (जयपुर) से गोमतीनगर के लिए चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05741/42 गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर 28 सितंबर से तीन नवंबर तक चलेगी। यह गाड़ी न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह सात बजे चलकर सिलीगुड़ी, अररिया कोर्ट, कटिहार, छपरा, देवरिया सदर से होते हुए दूसरे दिन सुबह सवा सात बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वहीं गोमतीनगर से यह ट्रेन सुबह 9ः40 बजे छूटेगी और दूसरे दिन सुबह 9ः25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल के 20 कोच रहेंगे।
विज्ञापन


वहींए 05023/24 गोमतीनगर-खातीपुरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 23 सितंबर से पांच नवंबर तक चलेगी। गोमतीनगर से यह ट्रेन रात 11ः55 बजे चलेगी और बादशाहनगर, डालीगंज होते हुए अगले दिन शाम 5ः30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन खातीपुरा से शाम 6ः50 बजे चलकर अगले दिन गोमतीनगर दोपहर पौने बारह पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल के छह, थर्ड एसी के तीन, सेकेंड एसी का एक व स्लीपर के आठ कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed