{"_id":"6918f127d697484a1a0e793b","slug":"four-people-were-fined-20000-ruppes-for-keeping-dogs-without-a-license-lucknow-news-c-13-knp1050-1472953-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना लाइसेंस कुत्ता पालने पर चार लोगों पर कार्रवाई, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना लाइसेंस कुत्ता पालने पर चार लोगों पर कार्रवाई, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
बिना लाइसेंस कुत्ता पालने पर चार लोगों पर कार्रवाई, 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
लखनऊ। नगर निगम के पशुकल्याण विभाग की ओर से शनिवार सुबह महानगर इलाके में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना लाइसेंस कुत्ता टहलाते मिले चार लोगों से नगर निगम ने 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला। कई कुत्ता पालकों से नगर निगम टीम की तीखी नोकझोंक भी हुई।
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने बताया कि सुबह 6:30 बजे महानगर इलाके में छन्नीलाल चौराहा व आसपास इलाके में चले अभियान में चार कुत्ता पालकों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। उनके लाइसेंस भी बनाए गए। जुर्माना जमा न करने पर एक लेब्राडोर को जब्त किया और जब जुर्माना जमा हुआ तो उसे छोड़ा गया। पशुकल्याण अधिकारी ने बताया कि लाइसेंस ऑनलाइन बनवाना आसान है। लोग घर बैठे ही नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in से इसे बनवा सकते हैं। ऑफलाइन भी व्यवस्था है। इच्छुक व्यक्ति पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय लालबाग में किसी कार्यदिवस में आवेदन कर सकते हैं। लाइसेंस बनवाने के लिए कुत्ते का रैबीज टीकाकरण प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। किसी तरह की जानकारी के लिए निगम कर्मी जयंत सिंह से मोबाइल नंबर 9511156792 और अफसर अली से 9721095021 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा शहर में नगर निगम की ओर से अधिकृत पेट क्लीनिक व शॉप पर भी लाइसेंस बनवाए जा सकते हैं।
यहां भी बनवा सकते हैं लाइसेंस
0अलीगंज पेट शॉप एंड क्लीनिक, लोक सेवा आयोग के पीछे पुरनिया चौराहा, अलीगंज
0 डॉग एंड पप्स, नीलकंठ स्वीट शॉप के पास विवेकखंड गोमतीनगर
0 राजकीय पशु चिकित्सालय, शंकर चौराहा ग्वारी गांव, गोमतीनगर
0 बीबी सिंह मेमोरियल विकास पेट केयर, सी ब्लॉक इंदिरानगर
0 पेट केयर, ए ब्लॉक लेखराज मार्केट, इंदिरानगर
0 राजकीय पशु चिकित्सालय, सदर
0 पेट क्लीनिक, ओम प्लाजा रिदा नर्सिंग होम, सेक्टर नौ विकासनगर
0 रॉयल पेट क्लीनिक, एल. उदय टॉवर, विजयंत खंड गोमतीनगर
0 पेट मेडिकल हॉस्पिटल, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, लोकबंधु हॉस्पिटल के सामने
0 शुक्ला वेटनरी क्लीनिक, बी- 31 सेक्टर एल, एलडीए कॉलोनी