फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people killed in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Sun, 24 May 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 24 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Four people killed in road accidents
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार देर शाम से शनिवार सुबह तक हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। इन घटनाओं से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पीजीआई के तेलीबाग में शनिदेव मंदिर के पास रहने वाले सुरेश पाल (42) उन्नाव जिला अस्पताल में कार्यरत थे। शुक्रवार शाम प्लॉट देखने जाते समय पासी चौराहे के पास उनकी स्कूटी सड़क पर पड़ी ईंट की वजह से अनियंत्रित होकर फिसल गई। हेलमेट पहने होने के बावजूद सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी ट्रॉमा-2 में मौत हो गई। परिवार में उनकी पत्नी श्वेता पाल, एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन


काकोरी के गहलवारा निवासी किसान मुल्हे (36) की शनिवार सुबह खेत जाते समय ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। उनके भाई बबलू ने यह जानकारी दी। परिवार में उनकी पत्नी माया और दो बेटे हैं। काकोरी पुलिस को परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इंस्पेेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल के नबीपनाह निवासी मो. कलीम (37) दुबग्गा में बिजली मीटर बदलने का काम करते थे। उनके भाई यूनुस ने बताया कि शनिवार सुबह ई रिक्शा से ड्यूटी पर जाते समय दुबग्गा स्थित ईदगाह सीएनजी पंप के पास डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ई रिक्शा में सवार चार अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए। मौके पर पहुंचे कलीम के परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। कलीम के परिवार में पत्नी सूफिया बानो और दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।


कृष्णानगर में बाराबिरवा डाला स्टैंड पार्किंग के पास शुक्रवार देर शाम कल्लू (25) अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कल्लू लखीमपुर खीरी के गिरधारी पुरवा के निवासी थे और दो माह से बाराबिरवा लेबर अड्डे पर मजदूरी कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कल्लू के पिता दामोदर ने बताया कि उनके परिवार में बड़े भाई तीरथ, पत्नी आरती और दो बेटियां रागिनी व कलुइया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed