UP: बिना लाइसेंस कुत्ता टहला रहे चार लोगों पर लगा जुर्माना, 20 हजार वसूले गए; लखनऊ के कई इलाकों में चला अभियान
लखनऊ में बिना लाइसेंस कुत्ता टहला रहे चार लोगों पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। बंगला बाजार, शारदा नगर और रुचि खंड में नगर निगम ने अभियान चलाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में नगर निगम के पशु कल्याण विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह बंगला बाजार, शारदा नगर और रुचि खंड में बिना लाइसेंस के कुत्ता पालने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। बिना लाइसेंस के कुत्ता टहलाते मिले चार लोगों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान टीम की तीखी नोकझोंक भी हुई।
पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि सुबह 6:30 बजे जोन आठ के कई इलाकों में अभियान चलाया गया। चार कुत्ता पालकों से जुर्माना वसूलने के बाद लाइसेंस भी बनाए गए। पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि लोग घर बैठे वेबसाइट lmc.up.nic.in से लाइसेंस बनवा सकते हैं।
इन नंबरों पर कर सकते संपर्क
इसके अलावा पशु कल्याण अधिकारी के लालबाग स्थित कार्यालय आकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुत्ते का रैबीज टीकाकरण प्रमाणपत्र होना जरूरी है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए कर्मी जयंत सिंह से मोबाइल नंबर 9511156792 और अफसर अली से 9721095021 पर संपर्क कर सकते हैं।