फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people died and one was injured in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 26 Apr 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four people died and one was injured in road accidents
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार रात अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। ये घटनाएं गोमतीनगर विस्तार, पीजीआई, महिगवां और रहीमाबाद में हुईं।
विज्ञापन


पीजीआई इलाके के नीलमथा रेवतापुर निवासी जितेंद्र कुमार यादव (26) विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग के पास आइसक्रीम पार्लर में नौकरी करते थे। भाई अनुराग ने बताया कि शुक्रवार रात भाई बाइक से दोस्त राजकुमार के साथ घूमने निकला था। बाइक राजकुमार हेलमेट पहनकर चला रहा था। रात करीब 10:30 बजे गोमतीनगर विस्तार स्थित जी-20 चौराहे के पास अज्ञात वाहन पीछे से राजकुमार की बाइक से टकरा गया। अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिर गई और दोनों लोग उसमें फंसकर घिसटते चले गए। पुलिस ने दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र के परिवार में पिता मिश्रीलाल और मां भी हैं। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। हालांकि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, पीजीआई के एकता नगर निवासी संतोष अग्रहरि (40) ई रिक्शा चलाते थे। बेटे आयुष ने बताया कि शुक्रवार रात 11:00 बजे पिता ई रिक्शा लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में सभा खेड़ा के पास तेज रफ्तार वाहन ई रिक्शे से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पिता को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई। पिता के पास मिले मोबाइल के जरिये पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। परिवार में पत्नी सुमन, चार बेटे और दो बेटियां हैं। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महिगवां के गुलालपुर गांव निवासी फुरकान (17) दरियापुर में बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर काम करते थे। पिता जान मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बेटा दरियापुर निवासी मौसी के घर से बाइक से आ रहा था। महिगवां में कुम्हरावां चौराहे के पास पिकअप साइड से बाइक से टकरा गया। हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे राम सागर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि फुटेज के जरिये आरोपी डाला चालक की तलाश की जा रही है।


इसके अलावा, हरदोई के संडीला निवासी छोटक्के (45) मजदूरी करते थे। साले नंदराम ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे बहनोई बाइक से बिना हेलमेट गहदो किसी काम से जा रहे थे। रहीमाबाद के पांडे खेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन जीजा की बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। पुलिस ने जीजा को अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी शकुंतला और दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर अरुण के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed